{"_id":"664431128da2d6b71a0f9a3f","slug":"young-man-murdered-by-stabbing-beer-bottle-in-his-stomach-in-varanasi-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में युवक की हत्या: पेट में बीयर की बोतल घोंपकर उतारा मौत के घाट, पुलिस कर रही मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में युवक की हत्या: पेट में बीयर की बोतल घोंपकर उतारा मौत के घाट, पुलिस कर रही मामले की जांच
Wed, 15 May 2024 09:20 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 15 May 2024 09:20 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक युवक के पेट में बीयर की बोतल से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के जैतपुरा थाना के बकरियाकुंड इलाके में मंगलवार रात साबिर (29) के पेट में बीयर की बोतल से वारकर हत्या कर दी गई। जैतपुरा थानाध्यक्ष फॉरेंसिक टीम के साथ पड़ताल कर रहे हैं। वहीं, पोस्टमार्टम के लिए शव को ट्रॉमा सेंटर की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
शक्कर तालाब निवासी आरिफ ई-रिक्शा चलाता है। उसके साथ ही उसका भाई साबिर भी रहता था। आरिफ ने बताया कि मंगलवार रात बकरियाकुंड में साबिर का किसी से विवाद हुआ था। उसने बीयर की बोतल से साबिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। पेट में वार के कारण गंभीर रूप से घायल साबिर को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश मिश्र ने बताया कि युवक के परिजनों का ट्रॉमा सेंटर से आने का इंतजार किया जा रहा है। सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन