फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young man killed in truck collision young woman killed in dumper collision fathers of both injured in varanasi

वाराणसी में हादसे: युवक- युवती की मौत, दोनों के पिता घायल; वाहनों की टक्कर से हुईं दुर्घटनाएं

Wed, 26 Aug 2026 01:01 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 26 Aug 2026 01:01 PM IST
सार

वाराणसी में दो अलग- अलग हादसों में एक युवक और एक युवती की मौत हो गई। घटनाएं चोलापुर थाना क्षेत्र के भोहर गांव के पास और बलुआ मार्ग पर सुंगुलपुर अंडरपास के पास हुईं। युवक की मौत ट्रक की टक्कर से हुई, जबकि युवती की मौत डंपर की टक्कर से हुई। 

विज्ञापन
Young man killed in truck collision young woman killed in dumper collision fathers of both injured in varanasi
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में चोलापुर थाना क्षेत्र के भोहर गांव के पास सोमवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने ईंट लदी ट्रैक्टर-टॉली को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पर सवार अनिल वनवासी (22) की मौत हो गई। वहीं, पिता पारस बनवासी (44) घायल हो गए। पिता-पुत्र दोनों ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। टक्कर के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला। पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


जौनपुर केराकत थाना क्षेत्र के बेहड़ा निवासी पारस और अनिल चंदवक थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुर गांव में भट्ठे पर मजदूरी करते थे। रात आठ बजे पिता-पुत्र ट्रैक्टर-ट्राली चालक के साथ ईंट लादकर वाराणसी के लिए निकले। रात 10 बजे आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर भोहर गांव के पास पिंक हॉस्पिटल के पास सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-टॉली में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-टॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। अनिल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; वाराणसी: बीएचयू में विरोध के बीच पिटाई और धक्कामुक्की का वीडियो वायरल, इस वजह से कर रहे थे प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी सधुवन राम गौतम ने बताया कि पिता पारस बनवासी को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पारस की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। परिजनों ने बताया कि अनिल का विवाह एक साल पहले ही करिश्मा से हुआ था। एक महीने की मासूम बेटी भी है। परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की मौत से उनके सामने गहरा संकट खड़ा हो  गया है।

डंपर की टक्कर से परीक्षा देने जा रही बेटी की मौत, पिता घायल
बलुआ मार्ग पर सुंगुलपुर अंडरपास के पास मंगलवार दोपहर डंपर की टक्कर से बाइक सवार बेटी जोया खान (21) की मौत हो गई। वहीं, हादसे में पिता इमाम जमा खान (45) घायल हो गए। पीछे से टक्कर मारने के बाद डंपर चालक भाग निकला। बेटी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

शिवपुर थाना क्षेत्र के चुप्पेपुर गांव निवासी पिता इमाम जमा खान बेटी जोया को बाइक से परीक्षा दिलाने सुंगुलपुर जा रहे थे। दोपहर 12 बजे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर गए। जोया की मौके पर ही मौत हो गई। पिता घायल हो गए। पुलिस ने घायल पिता को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि डंपर चालक की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पहचान की जा रही है। चौबेपुर के सुंगुलपुर अंडरपास के पास आए दिन हादसे होते हैं। साल भर पहले गांव के ही लकी चौबे की अंडरपास के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते हैं। पुलिस से सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed