{"_id":"66e204abce1a5c5f6802e346","slug":"young-man-jumped-from-rajghat-bridge-girl-caught-by-passersby-varanasi-news-c-20-vns1056-724403-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: राजघाट पुल से युवक ने लगाई छलांग, युवती को राहगीरों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: राजघाट पुल से युवक ने लगाई छलांग, युवती को राहगीरों ने पकड़ा
विज्ञापन
युवक के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, युवती हिरासत में
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। राजघाट पुल से बुधवार शाम युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। उसके साथ मौजूद युवती शोर मचाते हुए युवक की ओर दौड़ी, जिसे राहगीरों ने रेलिंग के पास पकड़ लिया। सूचना पाकर युवती और युवक के परिजन भी पहुंच गए। युवक के परिजनों का आरोप है कि उसे मारकर फेंका गया। देर शाम तक आदमपुर पुलिस चौकी पर युवक व युवती के परिजन मौके पर मौजूद रहे। गंगा में खोजबीन जारी है।
लोहता बाजार के बच्चे लाल के तीन पुत्रों में सबसे छोटा राहुल (22) गाजीपुर के एक कॉलेज से बीफार्मा कर रहा है। घर के पास रहने वाली युवती से उसकी दोस्ती थी। परिजनों ने बताया कि सुबह 7 बजे राहुल कॉलेज के लिए निकला था। शाम को पता चला कि वह पड़ोस में रहने वाली युवती के साथ है। कुछ देर बाद पता चला कि राहुल राजघाट पुल से कूद गया है। जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो वहां युवती और उसके परिजन मौजूद थे। आरोप लगाया है राहुल को युवती के परिजन काफी समय से परेशान कर रहे थे। सभी ने मिलकर उसे साजिश के तहत राजघाट पुल से नीचे फेंका है। परिजनों ने आदमपुर थाने में हत्या की तहरीर दी है।
युवती के परिजनों ने कहा राहुल करता था परेशान
आदमपुर पुलिस इस मामले में किसी भी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है। युवती के परिजनों का आरोप है कि राहुल ने अपने मोबाइल में बेटी की अश्लील फोटो रखी थी, जिसे कुछ दिन पहले उसने वायरल कर दिया था। इसी बात को लेकर युवती राहुल के पास गई थी। दोनों कुछ देर तक नमो घाट पर बैठे फिर राहुल ने राजघाट पुल से छलांग लगा दी। आदमपुर पुलिस युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज नहीं पहुंचे
शाम चार बजे राहुल के पुल से छलांग लगाने की सूचना परिजनों को मिली तो वह लोहता से पुल पर पहुंच गए। लेकिन चौकी प्रभारी आदमपुर मौके पर नहीं पहुंच सके।