{"_id":"5ded4fa38ebc3e1bcb32e6c6","slug":"young-man-drowned-in-ganga-came-to-worship-with-wife-and-brother-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और भाई के साथ दर्शन-पूजन के लिए आया युवक गंगा में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी और भाई के साथ दर्शन-पूजन के लिए आया युवक गंगा में डूबा
Mon, 09 Dec 2019 01:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 09 Dec 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
तुलसी घाट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी और भाई के साथ नई दिल्ली से दर्शन-पूजन करने आया युवक रविवार को तुलसी घाट के सामने स्नान करने के दौरान गंगा में डूब गया। घाट किनारे के गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
नई दिल्ली के कापसहेड़ा बार्डर निवासी रोहित (28), पत्नी नीशू, डेढ़ साल के बेटे पीहू और बड़े भाई अजीत के साथ दर्शन-पूजन करने के लिए शनिवार की रात बनारस आया। परिवार ने भेलूपुर क्षेत्र स्थित होटल में कमरा लिया।
विज्ञापन
रविवार की सुबह पितरों का तर्पण करने और दर्शन-पूजन के लिए चारों लोग तुलसी घाट पहुंचे। घाट की सीढ़ी पर सामान रख कर चारों स्नान के लिए गंगा में उतरे। इसी दौरान रोहित गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
विज्ञापन
रोहित को डूबता देख परिजनों ने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सूचना के काफी देरी के बाद एनडीआरएफ की टीम आई लेकिन उनका प्रयास निरर्थक रहा। दोपहर एक बजे के लगभग राजघाट के गोताखोर गजानंद आए और तकरीबन 10 मिनट में उन्होंने शव को बाहर निकाला।
पिता की मौत से अनजान था मासूम, पत्नी बेसुध
रोहित का एक बेटा पीहू पिता की मौत से बेखबर रहा। वहीं, शव गंगा से बाहर निकला तो पत्नी नीशू बेसुध हो गई। होश में आने पर वह बार-बार यही कह रही थी कि सब कुछ बर्बाद हो गया। कितना खुश होकर सब लोग बनारस आए थे लेकिन यहां जिंदगी भर न भूलने वाला जख्म मिला। नीशू कह रही थी कि अब इस जीवन में बनारस कभी नहीं आऊंगी।