फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man died in road accident after attack by scorpio in varanasi

वाराणसी में हादसा: बरात में शामिल होने घर से निकला था शख्स, स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत; साथी घायल

Sun, 17 Nov 2024 09:18 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 17 Nov 2024 09:18 AM IST
सार

वाराणसी जिले में सड़क हादसे में एक शख्स की जान चली गई। जबकि दूसरा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। घटना देर रात स्कॉर्पियो की टक्कर के चलते हुई। बाइक सवार दोनों व्यक्ति बरात में शामिल होने के लिए निकले थे। 

विज्ञापन
young man died in road accident after attack by scorpio in varanasi
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में शनिवार की देर रात बाबतपुर अंडरपास के पास बाइक सवार दो लोगों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। उधर, घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


बरात में शामिल होने गए थे बाइक सवार
बड़ागांव थाना क्षेत्र के कविरामपुर निवाशी महेंद्र पटेल (40) पुत्र सीताराम पटेल अपने दोस्त ऊदल पटेल पुत्र करिमन पटेल के साथ बाइक से बरात में शामिल होने के लिए नयेपुर थानाक्षेत्र के फुलपुर गए थे। रात में घर आते समय बाबतपुर अंडरपास के पास वाराणसी से जौनपुर जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक को एक पुत्र व एक पुत्री हैं। वह खेती का काम करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उधर, बाइक चालक ऊदल गंभीर रूप से घायल है। ऊदल का इलाज बाबतपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed