फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young man died due to lack of treatment after fallen on steps of Ganga Ghat in varanasi

वाराणसीः गंगा घाट की सीढ़ियों से उतरते समय लड़खड़ा कर गिरा युवक, इलाज के अभाव में तोड़ा दम

Sun, 04 Jul 2021 11:59 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 04 Jul 2021 11:59 AM IST
सार

वाराणसी के मां आनंदमयी घाट की सीढ़ियों से एक युवक ऊपर से नीचे प्लेटफार्म की ओर उतर रहा था। इसी बीच उसके कदम लड़खड़ाए और वह घाट के प्लेटफार्म पर गिर पड़ा। पुलिस के पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Young man died due to lack of treatment after fallen on steps of Ganga Ghat in varanasi
घाट की सीढ़ियों से उतरते समय लड़खड़ा कर गिरा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में गंगा घाटों पर सुबह की सैर के लिए पहुंचे एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। भेलूपुर थाना क्षेत्र के मां आनंदमयी घाट की सीढ़ियों से उतरते समय युवक लड़खड़ा कर गिरा और लहूलुहान हो गया। घाट पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन घंटे भर तक भेलूपुर थाने की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घायल युवक ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। सीढ़ियों से गिरने के कारण युवक के मुंह से अत्यधिक खून बहने से मौत हो गई।

विज्ञापन


 सुबह टहलने आने वाले कुछ खिलाड़ी सहित अन्य लोग आनंदमयी घाट पर व्यायाम कर रहे थे। 40 वर्षीय एक युवक घाट की सीढ़ियों से ऊपर से नीचे प्लेटफॉर्म की ओर उतर रहा था। इसी बीच उसके कदम लड़खड़ाए और वह  गिर पड़ा। मुंह और चेहरे पर गंभीर चोट से अधिक रक्तस्राव होने से युवक अचेत हो गया।
विज्ञापन


इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने भेलूपुर पुलिस को दी। हालांकि सूचना देने के बाद भी घंटे भर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।भेलूपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के लोगों के अनुसार युवक घाट पर ही रहता था और मजदूरी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed