{"_id":"66655e32abccf531d4040691","slug":"young-man-dead-body-was-found-hanging-in-a-building-under-construction-in-varanasi-2024-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली युवक की लटकती लाश, महाराष्ट्र से काशी आया था घूमने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली युवक की लटकती लाश, महाराष्ट्र से काशी आया था घूमने
Sun, 09 Jun 2024 01:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 09 Jun 2024 01:18 PM IST
सार
Varanasi News: पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। उसकी शिनाख्त आसपास के लोगों ने की है।
विज्ञापन
लाश मिलने से फैली सनसनी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र के रामघाट पर निर्माणाधीन मकान की सेंटरिंग पाइप के सहारे रविवार को एक युवक की लटकती हुई लाश मिली। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लाश को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर जांच किया। जिसमें युवक के पास से मोबाइल फोन मिला।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कोतवाली राजीव सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों से सम्पर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है। मृत युवक नवी मुम्बई का रहने वाला है। परिजनों से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि युवक काशी घूमने के लिए आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंडलीय अस्पताल की मोर्चरी में रखावा दिया है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
रामघाट पर एक निर्माणाधीन मकान के सेंटरिंग के लिए लगाई गई लोहे की पाइप में युवक की लाश फांसी के फंदे से झुलती हुई देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस पहुंची और वीडियो रिकॉर्डिंग कर युवक की लाश को लोगों की मदद से नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मृत युवक की पहचान सेक्टर 22 नवी मुम्बई निवासी ओमल अनंत पांडेय (30) पुत्र आनंद के रूप में हुई है। उसके पास से मिले मोबाइल के जरिए परिजनों से सम्पर्क कर घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजन वाराणसी के लिए निकल गए हैं।
आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं
कोतवाली पुलिस के मुताबिक ओमल कुछ दिन पहले काशी घूमने आया था। उसने सुबह रामघाट पर गंगा स्नान किया और घाट की सीढ़ियों से ऊपर आया। पास में मौजूद निर्माणाधीन मकान के बाहर लगी लोहे की पाइप के सहारे फांसी लगा ली। वहीं, दूसरी ओर क्षेत्र में चर्चा है कि ओमल मकान की छत तक कैसे पहुंचा और उसके मौत का कारण पुलिस स्पष्ट नहीं कर पाई है। परिजन भी ओमल के मौत की खबर मिलने के बाद सन्न हो गए।