{"_id":"66b3ad898f1cd0fde7072098","slug":"young-man-dead-body-found-on-hanging-at-mirzapur-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: महिला के घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: महिला के घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Wed, 07 Aug 2024 10:53 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 07 Aug 2024 10:53 PM IST
सार
मिर्जापुर जिले में एक युवक का शव एक महिला के घर में मिला। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए ले गए। वहां पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में बुधवार की शाम एक महिला के घर में गमछे के सहारे युवक का शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
थाना क्षेत्र के ही ऐबकपुर मोहाना निवासी अंबर (32) पुत्र घरबरन विश्वकर्मा का शव बुधवार की शाम लगभग चार बजे लालपुर गांव की महिला के घर में फंदे से लटकता मिला। पुलिस के मुताबिक वह ससुराल में रहता था, जबकि मृत युवक के परिजनों का कहना है कि मृतक का विवाह ही नहीं हुआ था।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर शव को लेकर पुलिस के पहुंचते ही परिजनो ने आरोप लगाया कि घटना की जानकारी दिए बगैर पुलिस ने शव को फंदे से क्यों उतरवाया। लोगों ने कुछ देर के लिए पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जाम लगा दिया। बाद में तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई करने के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
मृतक इलेक्ट्रिक का काम करता था। मामले में मृतक के छोटे भाई परितोष विश्वकर्मा ने भाई की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कोतवाल अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक के फंदे से लटकने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।