फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man commits suicide by hanging himself in domestic dispute in varanasi he lost his job during Coronavirus crisis

वाराणसीः घरेलू कलह में युवक ने फंदे से लटक दे दी जान, मिर्जापुर निवासी युवक ने होटल में किया आत्महत्या का प्रयास

Thu, 22 Jul 2021 12:09 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 22 Jul 2021 12:09 AM IST
सार

लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस के अनुसार घरेलू कलह और बेरोजगारी से अवसाद में आकर अखिल ने यह कदम उठाया।  

विज्ञापन
young man commits suicide by hanging himself in domestic dispute in varanasi he lost his job during Coronavirus crisis
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

विस्तार

वाराणसी के पांडेयपुर क्षेत्र के दौलतपुर स्थित मकान में अखिल शुक्ला (33) ने पंखे के सहारे फंदे पर लटक जान दे दी। बुधवार सुबह परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस के अनुसार घरेलू कलह और बेरोजगारी से अवसाद में आकर अखिल ने यह कदम उठाया।  

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार कोरोना काल में अखिल की प्राइवेट नौकरी छूट गई थी और घर पर ही रहता था। मंगलवार रात में खाना खाने के बाद अखिल दूसरे कमरे में सोने चला गया। सुबह बेटी जिम्मी उठी तो पिता अखिल को ढूंढ़ते हुए दूसरे कमरे के पास पहुंची तो कमरा बाहर से बंद था, इसी दौरान खिड़की से झांकी तो अखिल पंखे के सहारे फंदे पर लटक रहा था।
विज्ञापन


जिम्मी के चीखने-चिल्लाने पर पहुंची पत्नी पूजा देखते ही अचेत हो गई। इसी बीच किराएदार ने पुलिस को सूचना दी।  सुधाकर महिला इंटर कालेज की पूर्व प्राचार्या उषा शुक्ला दौलतपुर में मकान बनवाकर रहती थी। छोटा बेटा अखिल शुक्ला, पत्नी पूजा शुक्ला व सात साल की बेटी जिम्मी साथ में रहते थे। जबकि बड़ा बेटा निखिल अपना परिवार लेकर नोएडा में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता विजय शंकर शुक्ला की तीन साल पूर्व मौत हो गई थी। पिछले साल मां उषा शुक्ला की मौत होने के बाद दोनों भाईयों में मकान को लेकर विवाद शुरू हो गया। बताया जाता है कि नोएडा में रह रहे भाई निखिल ने मकान को बेचने का दबाव अखिल पर बनाया था। इसकी वजह से भी अवसाद में अखिल चल रहा था। 

कर्ज से परेशान मिर्जापुर निवासी युवक ने होटल में किया आत्महत्या का प्रयास

वाराणसी के परेडकोठी स्थित एक होटल में ठहरे युवक ने बुधवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। मौके पर पहुंची सिगरा थाने की पुलिस ने अचेतावस्था में युवक को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कमरे से आठ पन्ने का सुसाइड नोट भी बरामद किया।

पुलिस के अनुसार कर्ज और घरेलू कलह से परेशान आकर विषाक्त पदार्थ का सेवन किया। वहीं चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।  मिर्जापुर महुवारिया में इमारती रोड स्थित मीर साहब की गली निवासी मुकेश जायसवाल (35) ने मंगलवार रात 11.30 बजे परेडकोठी स्थित एक होटल में कमरा लिया था।

होटल प्रबंधक के अनुसार दोपहर डेढ़ बजे मुकेश की तबीयत बिगड़ गई और चीख पुकार सुनकर दौड़े कर्मचारियों ने देखा कि कमरे के अंदर युवक छटपटा रहा था। कुछ ही देर बाद अचेत हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कमरे से सुसाइड बरामद किया। टेबल पर विषाक्त पदार्थ के पैकेट भी बरामद हुए। पुलिस के अनुसार युवक के घरवालों को जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed