फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   You can invest and buy in real estate during Pitru Paksha

पितृ पक्ष में कर सकते हैं रियल एस्टेट में निवेश और खरीदारी

Sat, 25 Sep 2021 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
You can invest and buy in real estate during Pitru Paksha
पितृ पक्ष से लेकर नवरात्र और शरद पूर्णिमा तक 16 दिन शुभ रहेंगे। इन मुहूर्त में प्रॉपर्टी खरीदी और रियल एस्टेट में निवेश करना शुभ रहेगा। साथ ही वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, ज्वेलरी और कपड़ों की खरीदारी की जा सकेगी। इन दिनों में छह सर्वार्थसिद्धि और 11 रवियोग के साथ एक-एक द्विपुष्कर, त्रिपुष्कर और अमृतसिद्धि योग रहेंगे। वहीं, पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग भी बनेगा।
विज्ञापन

काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि पितृ पक्ष छह अक्तूबर तक रहेगा। इस दौरान रियल एस्टेट में निवेश के साथ ही खरीदारी और नए कामों की शुरुआत करने से भी दोष नहीं लगता है। इनके लिए श्राद्ध पक्ष में 7 दिन शुभ मुहूर्त रहेंगे। ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र का कहना है कि श्राद्ध पक्ष में किसी भी तरह की खरीदारी की मनाही नहीं है। इस दौरान नए कामों की भी शुरुआत की जा सकती है। पितृ पक्ष में सिर्फ मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं। इस बार सर्वपितृ अमावस्या पर सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। इस योग में किए गए कामों में सफलता मिलने की पूरी संभावना होती है।
विज्ञापन

पुष्य नक्षत्र का संयोग
एक अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। शुक्रवार होने से इस दिन ज्वेलरी, फर्नीचर, कपड़े, सजावटी सामान और हर तरह की भौतिक सुख-सुविधाओं की खरीदारी करना शुभ रहेगा। पुष्य नक्षत्र में की गई खरीदारी लंबे समय तक सुख देने वाली मानी जाती है। इस दिन चंद्रमा अपनी ही राशि में होने से बृहस्पति के साथ दृष्टि संबंध बनाएगा। इससे गजकेसरी नाम का राजयोग दिनभर रहेगा। साथ ही शिव और सिद्ध योग भी होने से ये दिन और भी शुभ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दशहरे तक 6 बड़े शुभ मुहूर्त
सात अक्टूबर को घट स्थापना के साथ नवरात्र शुरू हो जाएंगे। इस बार तिथियों की घट-बढ़ होने से शक्ति उपासना के लिए नौ की जगह 8 दिन ही मिलेंगे। इस नवरात्रि में 5 दिन रवियोग रहेंगे। वहीं दशहरे पर अबूझ मुहूर्त होने के साथ रवियोग भी बन रहा है। इस तरह 15 अक्टूबर तक हर तरह की खरीदारी, रियल एस्टेट में निवेश और नए कामों की शुरुआत के लिए 6 बड़े मुहूर्त रहेंगे।

---
शरद पूर्णिमा तक तीन शुभ योग
दशहरा के बाद शरद पूर्णिमा तक पांच दिनों में तीन शुभ मुहूर्त रहेंगे। इनमें एक सर्वार्थसिद्धि, एक त्रिपुष्कर और एक रवियोग रहेगा। इन तीनों ही शुभ योगों में नए कामों की शुरुआत के साथ मांगलिक कामों की खरीदारी भी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed