फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   You are my India... Hariharan recites Ghazal-Fusion in memory of Pt. Rajan

Varanasi News: तू ही रे, भारत हमको... पं. राजन की याद में हरिहरन ने सुनाया गजल-फ्यूजन

Thu, 29 Oct 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
You are my India... Hariharan recites Ghazal-Fusion in memory of Pt. Rajan
वाराणसी। पद्म भूषण पंडित राजन मिश्र की 75वीं जयंती पर बुधवार को सनबीम वरुणा में बॉलीवुड के दिग्गज गायक हरिहरन और बॉर्डर, रब ने बना दी जोड़ी जैसे फिल्मों के प्लेबैक सिंगर रूप कुमार राठौर पहुंचे। हरिहरन की डेढ़ घंटे की जैसी गजल-फ्यूजन गायकी ने काशी के दर्शकों को सुकून और भावों से भर दिया। गजल से शुरू हुई प्रस्तुति अचानक भारत हमको, दिल की धड़कन और तू ही रे जैसे गानों पर पहुंची तो दर्शकों ने भी उनके साथ सुर से सुर मिलाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बीच में उन्होंने शास्त्रीय तरानों और सरगम के बीच दक्षिण भारतीय शैली के अंदाज को सुनाया तो हर कोई उनके सुरों में खो सा गया। इसके बाद रोजा जानेमन और भारत हमको जान से प्यारा है गाकर दक्षिण भारत की संगीत शैली और 90 के दौर के देशभक्ति फिल्मों की याद दिला दी। आरएएस ट्रस्ट की ओर से हुए इस आयोजन का शुभारंभ ब्रदर्स ऑफ बनारस फिल्म ट्रेलर के साथ हुआ। इसमें पंडित राजन और पंडित साजन मिश्र के बचपन से लेकर कोरोना काल में बिछड़ने तक की कहानी का एक झलक दिखाई गई। निषाद व्यास और गरुड़ मिश्र की शास्त्रीय गायन की युगल प्रस्तुति हुई। हारमोनियम पर पंडित धर्म नाथ, सारंगी पर विनायक सहाय और तबले पर आनंद मिश्र ने संगत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed