{"_id":"5919737c4f1c1bcf3bf22978","slug":"yogiraj-up-roadways-returned-fare-after-ac-did-not-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी राज : AC नहीं काम करने पर यूपी रोडवेज ने लौटाया किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी राज : AC नहीं काम करने पर यूपी रोडवेज ने लौटाया किराया
amarujala.com- Written by: शैलेश कुमार शुक्ल
Updated Mon, 15 May 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
Swatantra Dev Singh
- फोटो : अमर उजाला
सूबे में सरकार बदलने का असर अब अपने सुस्त रवैये के लिए कुख्यात रहे उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्रालय पर दिखने लगा है। मंत्रालय पहले से ज्यादा एक्टिव दिख रहा है। रविवार को इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला।
विज्ञापन
जनरथ एसी बस आनंद विहार से शिकारपुर के रास्ते बदायूं जा रही थी। इस बस का एसी काम नहीं कर रहा था। बस में सफर कर रहे यात्री लवांग ने इसकी शिकायत कंडक्टर से की। कंडक्टर ने कहा कि थोड़ी देर में ठीक हो जाएगा। लेकिन एसी ठीक नहीं हुआ।
विज्ञापन
भीषण गर्मी से लवांग को बैठे रहा नहीं जा रहा था। उन्होंने हॉट लाइन पर कॉल की लेकिन वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद इवांग ने यूपी परिवहन मंत्रालय के ट्विटर हैंडल को ट्वीट कर अपनी समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन
परिवहन मंत्रालय ने उनसे उनका नंबर मांगा और गाजियाबाद के आरएम ने उनसे बात की। लवांग ने 380 रुपये का टिकट लिया था। इसके बाद सभी यात्रियों के 4170 रुपये वापस कर दिए गए। इस पूरी घटना की जानकारी स्वयं परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर दी।
उन्होंने कहा कि एसी खराब होने पर किराया किस बात का। मंत्री ने कहा कि उनका मंत्रालय आगे भी यात्रियों की सुविधा के लिए काम करता रहेगा। वहीं मंत्रालय के इस बदले रुख की ट्विटर पर खूब प्रशंसा हो रही है। आप भी यूपी रोडवेज की कोई भी शिकायत इस ट्विटर हैंडल पर कर सकते हैं। @ParivahanUP