फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogiraj: Mirzapur SP in action, changed all the police officer

योगी राज : एक्शन में आए मिर्जापुर के एसपी, एक झटके में बदल दिए सभी थानेदार

Mon, 15 May 2017 05:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Mon, 15 May 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
Yogiraj: Mirzapur SP in action, changed all the police officer
एसपी मिर्जापुर आशीष तिवारी - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर के पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने जिले की पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए सभी थाने के थानेदारों को रविवार देर रात बदल दिया। 31 चौकी इंचार्जों को भी इधर-उधर किया गया है। सबसे बड़ा बदलाव कई महीने से अहरौरा थाने के प्रभारी रहे उपनिरीक्षक रमाकांत यादव को किसी थाने का प्रभारी न बनाते हुए चुनार थाने का सेकेंड अफसर बनाकर किया गया है।

विज्ञापन


वहीं चोरी, छिनैती व लूट का खुलासा नहीं करने वाले कई थानेदारों को दोबारा थानेदार बना दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए रविवार की रात जनपद के समस्त थाने के थानेदारों को बदल दिया। एसपी के पीआरओ रहे वैभव सिंह को शहर कोतवाली का प्रभारी जबकि यहां तैनात इंस्पेक्टर संजय राय को कछवां का प्रभारी बना कर भेजा गया है।
विज्ञापन


विंध्याचल में तैनात निरीक्षक अशोक सिंह को देहात कोतवाली का प्रभारी बनाया है। यहां तैनात प्रमोद यादव को क्राइम ब्रांच भेजा है। लालगंज में तैनात उपनिरीक्षक श्रीकांत राय को कोतवाली कटरा का प्रभारी बनाया गया है। कटरा के कोतवाल अजय श्रीवास्तव को विंध्याचल थाने की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चील्ह के प्रभारी अंजय कुमार सिंह को अदलहाट का प्रभारी तथा शहर कोतवाली में तैनात संतोष सिंह को चील्ह का थानेदार बनाया गया है। फतहां पर तैनात उपनिरीक्षक प्रवीण सिंह को जिले का सबसे कमाऊ थाना अहरौरा का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात रहे उपनिरीक्षक रामस्वरूप वर्मा को चुनार का कोतवाल बनाया गया है।

चुनार के कोतवाल निरीक्षक भुवनेश्वर पांडेय को मड़िहान, यहां तैनात निरीक्षक उदय प्रताप सिंह को जिगना, व जिगना में तैनात नन्हें राम सरोज को जमालपुर का थानेदार बनाया गया है। वहीं कटरा कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक श्याम बहादुर यादव को लालगंज का प्रभारी तथा यहां तैनात विवेक सिंह को क्राइम ब्रांच विवेचना सेल में भेजा गया है।

सर्विलांस प्रभारी रहे उपनिरीक्षक बृजेश सिंह को हलिया का प्रभारी तथा यहां तैनात केके सिंह को क्राइम ब्रांच के विवेचना सेल में भेजा गया है। वहीं जमालपुर थाना प्रभारी महेंद्र यादव को कोतवाली शहर में सेकेंड अफसर तथा कछवां के थाना प्रभारी जगन्नाथ यादव को क्राइम ब्रांच सेल में तैनात किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने 31 चौकी इंचार्ज के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया है। इसमें लहंगपुर तैनात रहे शशिकांत यादव को वासलीगंज का चौकी प्रभारी तथा मड़िहान में तैनात उपनिरीक्षक संजय को लहंगपुर का प्रभारी बनाया है। वहीं शहर कोतवाली में तैनात जितेंद्र यादव को पटेहरा का चौकी प्रभारी बनाया है। इसी प्रकार अन्य के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed