{"_id":"5925ebdf4f1c1b6011535b04","slug":"yogi-will-examine-development-work-and-law-and-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्य और कानून व्यवस्था परखेंगे योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्य और कानून व्यवस्था परखेंगे योगी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 25 May 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय वाराणसी दौरा विकास के साथ ही कानून व्यवस्था पर केंद्रित होगा। इस दौरान मोदी सरकार के तीन साल की उपलब्धियाें से जहां जनता रूबरू होगी, वहीं मुख्यमंत्री वाराणसी समेत पूरे मंडल के विकास कार्यक्रमों, जनकल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की स्थिति और कानून व्यवस्था के हालात से वाकिफ होंगे। इस अहम बैठक में मंडलायुक्त समेत शासन-प्रशासन और संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी शामिल होंगे। अरसे से निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं के औचक निरीक्षण की संभावना से नौकरशाहों की धुकधुकी बढ़ गई है।
बुधवार को गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश के विधि-न्याय, सूचना, युवा मामले और खेल राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर कटिंग मेमोरियल मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी की शुरुआत 25 मई को होगी। 26 की शाम काशी पहुंचने के बाद सीएम योगी भी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। कटिंग में आयोजित कार्यक्रम आम जनता के लिए है। यहां सीएम जनसभा भी करेंगे। 27 मई की सुबह सीएम काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वाराणसी की विकास योजनाओं पर कमिश्नर साथ बैठक करेंगे। इसके बाद कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक होगी। उन्होंने बताया कि सर्किट हाउस में मुलाकात करने वालों की सूची जिला प्रशासन तैयार करवा रहा है।