{"_id":"5a89af734f1c1bef7b8b8110","slug":"yogi-misinter-promise-for-wine-ban-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार के मंत्री का दावा, बिहार की तर्ज पर यूपी में भी शराब पर पाबंदी जल्द ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार के मंत्री का दावा, बिहार की तर्ज पर यूपी में भी शराब पर पाबंदी जल्द
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
चंदौली में जनसभा में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश का दावा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के दिव्यांग जन सशक्तीकरण, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को दावा किया कि बिहार की तर्ज पर जल्द यूपी में भी शराब पर पाबंदी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अति पिछडे़ और अति दलितों के हित की लड़ाई लड़ रही है। पिछड़ों और दलितों के विकास के लिए जो कुर्बानी देनी पड़ेगी, हम देंगे। कैबिनेट मंत्री चंदौली के सकलडीहा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सांसदों और विधायकों की पेंशन और वेतन बंद कर देना चाहिए। मैं जब से विधायक बना हूं, सरकारी पैसे का कोई लाभ नहीं लिया।
विज्ञापन
उन्होंने मतदान अनिवार्य करने और मतदाताओं को पांच हजार रुपये महीने पेंशन देने की मांग की। राजभर समाज को अलग से आरक्षण के मुद्दे पर बताया कि केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जल्द ही इसे कैबिनेट की बैठक में पास कर दिया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश की पुलिस से जितना काम लिया जाता है, उतना वेतन नहीं दिया जाता है। सरकार उनके बारे में भी सोच रही है। जो जितना काम करेगा, उतना उसको पैसा दिया जाएगा।

राज्यमंत्री अनिल राजभर पर साधा निशाना
ओम प्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने रविवार को प्रदेश के राज्यमंत्री अनिल राजभर पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि अनिल मंत्री नहीं मजदूर और बच्चा हैं। वो अगर भाजपा का झंडा हटा लें तो पता चल जाएगा। वाराणसी के कटिंग मेमोरियल मैदान में आयोजित रैली में आरक्षण के नाम पर उन्होंने राजभर समाज से धोखा किया था।
रविवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में हुई प्रेसवार्ता में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अनिल लगातार गलती कर रहे हैं। वो उन्हें समझाने का प्रयास करेंगे।
एक सवाल के जवाब में मंत्री राजभर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव भाजपा गठबंधन के साथ लड़ेंगे। मुझे जो पांच टिकट मिलेंगे उसे किसे देना है यह मैं तय करूंगा। इसके लिए अनिल राजभर तय नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि राजभर का नेता कौन है इसे बताने की जरूरत नहीं है।
जिस प्रकार मायावती और अखिलेश यादव का एक जाति पर विशेष दबदबा है। उसी प्रकार राजभरों को पता है कि उनका नेता कौन है। सात रैली करने की शुरुआत वाराणसी से की गई है। उसी क्रम में रैली चंदौली के सकलडीहा में हो रही है।
18 मार्च को बस्ती में ऐतिहासिक रैली होगी। जिसमें पता चल जाएगा राजभर किसके साथ हैं। जाति तोड़ो समाज जोड़ो अभियान चलाया जाएगा।