फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi government minister Dharam pal singh said schools and hospitals will be made on waqf properties

UP News: वाराणसी में योगी सरकार के मंत्री बोले- वक्फ संपत्तियों को कब्जा मुक्त कर बनाएंगे स्कूल और अस्पताल

Tue, 08 Nov 2022 12:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 08 Nov 2022 12:05 PM IST
सार

वाराणसी दौरे पर पहुंचे यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि  प्रदेश की वक्फ संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराकर पार्क, अस्पताल और स्कूल बनाएंगे। 

विज्ञापन
Yogi government minister Dharam pal singh said schools and hospitals will be made on waqf properties
वाराणसी के सर्किट हाउस में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी दौरे पर पहुंचे योगी सरकार में पशुधन, दुग्ध विकास, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक, वक्फ, हज और नागरिक सुरक्षा विभाग के मंत्री धर्मपाल सिंह ने बड़ा बयान दिया। मंगलवार सुबह सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की वक्फ संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराकर पार्क, अस्पताल और स्कूल बनाएंगे। इसके लिए अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे ऐसी वक्फ की संपत्तियों को चिन्हित करें। इन पर कब्जा करने वालों को नोटिस दें। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार हाल ही में हुए सर्वे में वाराणसी में 99 गैर मान्यता प्राप्त मदरस सामने आए। जिलाधिकारी वाराणसी के निर्देश के क्रम में जनपद के 108 मान्यता प्राप्त एवं राज्यानुदानित मदरसों का भी सत्यापन किया गया। 
विज्ञापन


हुजूर के बच्चे ही हुजूर नहीं, बल्कि मजदूर के बच्चे भी हुजूर बनेंगे
मंत्री धर्मपाल सिंह सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Yogi government minister Dharam pal singh said schools and hospitals will be made on waqf properties
वाराणसी के सर्किट हाउस में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा अल्पसंख्यक छात्रों एक हाथ में कुरान तो दूसरे में लैपटॉप हो को ध्यान में रख मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को अब हिंदी, गणित, साइंस व सामाजिक विज्ञान आदि विषयों की शिक्षा दी जाएगी। जिससे कि वो भी आईएएस, पीसीएस, इंजीनियर और डॉक्टर बनें। 

सर्किट हाउस में मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि दुग्ध नीति में बड़ा परिवर्तन किया गया है। खुद की पूंजी लगाकर डेयरी उद्योग लगाने वालों को 10 फीसदी का अनुदान दिया जाएगा। जबकि बैंक से कर्ज लेकर निवेश करने वालों को पांच प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। मंत्री ने बताया कि लंपी वायरस पर रोकथाम के लिए सात मंडलों के 32 जिलों के पशुओं के अन्य जिलों में प्रवेश पर रोक लगाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed