फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   om prakash says Yogi government is bathing in Ganges to wash their sins

पाप धोने के लिए कुंभ में गंगा स्नान कर रही है योगी सरकार: ओम प्रकाश राजभर

Thu, 31 Jan 2019 09:50 AM IST
shubham भाषा, बलिया
भाषा, बलिया Published by: shubham Updated Thu, 31 Jan 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
om prakash says Yogi government is bathing in Ganges to wash their sins
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। राजभर ने प्रयागराज में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों द्वारा गंगा स्नान किये जाने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार अपने पाप धोने के लिये कुंभ में गंगा स्नान कर रही है । 
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि योगी आदित्यनाथ सरकार में सपा और बसपा सरकार की तुलना में चार गुना अधिक भ्रष्टाचार है। अक्सर अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने वाले राजभर ने कहा कि योगी सरकार के मंत्रिपरिषद सदस्य कुम्भ में अपना पाप धोने के लिये गये थे। जनता से वादाखिलाफी भी पाप है । इसी को धोने का काम योगी सरकार के मंत्रियों ने किया है । 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि योगी मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने मंगलवार को कुम्भ में गंगा स्नान किया था। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा अयोध्या में अधिगृहीत भूमि को लेकर उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर किये जाने के बारे में पूछे गये सवाल पर राजभर ने कहा कि यह जनता को बेवकूफ बनाने की कवायद है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed