फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Yogi government gives Diwali gift to players facilities increased in Dr. Bhimrao Ambedkar Sports Complex

Varanasi: योगी सरकार ने खिलाड़ियों को दिया दीपावली गिफ्ट, डॉ.भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में बढ़ी सुविधा

Mon, 21 Oct 2024 07:55 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 21 Oct 2024 07:55 PM IST
सार

 वाराणसी में खेल प्रतिभा को लेकर योगी सरकार का तोहफा खिलाड़ियों को मिला है। लालपुर के क्रीड़ा संकुल में 200 बेड के हॉस्टल और 600 की क्षमता वाले हॉकी पवेलियन का आगाज हुआ। अब हॉस्टल निर्माण से खिलाड़ियों को कैंप और अन्य खेल प्रतियोगिता के दौरान रुकने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।वाराणसी से दूर पूर्वांचल के अन्य जिलों की खेल प्रतिभाओं को यहां आकर रहने और बेहतर प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी।बताते चलें कि पीएम मोदी ने 20 अक्टूबर को सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से सिर्फ़ खेल के लिए 229.28 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी है और आने वाले दिनों में अब खेल प्रतिभा और उड़ान भरने वाली है।

विज्ञापन
Yogi government gives Diwali gift to players facilities increased in Dr. Bhimrao Ambedkar Sports Complex
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योगी सरकार ने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को दीपावली के पहले बड़ी सौगात दी है। पूर्वांचल में खेल की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही सरकार ने खिलाड़ियों को डॉ.भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल,लालपुर में खेलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं की सौगात दी है। अब खिलाड़ियों के रहने, कैंप व प्रतियोगिताओं के दौरान रुकने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


योगी सरकार ने बालक-बालिकाओं के लिए हॉस्टल तथा हॉकी मैच देखने के लिए पवेलियन का निर्माण कराने के साथ ही अन्य सुविधाएं प्रारंभ कराई हैं। हॉस्टल के निर्माण से वाराणसी से दूर पूर्वांचल के अन्य जिलों की खेल प्रतिभाओं को यहां आकर रहने और बेहतर प्रशिक्षण की सुविधाएं मिलेंगी। बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20 अक्टूबर को ये सुविधाएं खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को समर्पित की गई हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विमला सिंह ने बताया कि डॉ.भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल,लालपुर में 12.99 करोड़ की लागत से 100-100 बेड का बालक और बालिकाओं के लिए अलग अलग हॉस्टल का निर्माण हुआ है। इस हॉस्टल के बनने से  नियमित खिलाड़ियों के साथ ही कैंप और खेल प्रतियोगिता में आने वाले खिलाड़ियों के रुकने के लिए सुविधा होगी। इसके साथ ही स्टेडियम में करीब 600 लोगों की क्षमता का दर्शक दीर्घा बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियम में चेंजिंग रूम स्टाफ रूम एवं बालक बालिकाओं के लिए स्पोर्ट्स हाल आदि की सुविधाएं भी बढ़ी है। इंटरनेशनल एथलीट नीलू मिश्रा ने कहा कि पूर्वांचल के कई जिलों से बड़ी तादाद में खेल प्रतिभा वाराणसी आती है।  अब लड़कों और ख़ास तौर पर लड़कियों के लिए डॉ भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम लालपुर में बना हॉस्टल खेल के लिए मील का पत्थर साबित होगा। जो खिलाडी सुविधाओं के अभाव के कारण घरों से नहीं निकल पाते थे, योगी सरकार ऐसी खेल प्रतिभाओं को निखरने का मौका दे रही है।


ये हॉस्टल समय-समय पर आयोजित होने वाले कैंप और खेल प्रतियोगिता में आने वाले खिलाड़ियों के लिए भी काफी सुविधाजनक होगा।हॉकी मैच देखने के लिए दर्शक दीर्घा बनने और अन्य सुविधाओं से नए खिलाड़ियों को मैच देख कर सीखने का मौका मिलेगा, वही खेल प्रेमी मैचों का आनंद ले सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed