{"_id":"6ac09effa49e5cd80e048890","slug":"horrific-road-accident-in-nepal-near-the-siddharthnagar-border-6-dead-ten-injured-2026-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के एस मोड़ पर बड़ा हादसा: नाले में पलटी बस, छह की मौत और दस घायल; नेपालगंज से काठमांडू जा रही थी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के एस मोड़ पर बड़ा हादसा: नाले में पलटी बस, छह की मौत और दस घायल; नेपालगंज से काठमांडू जा रही थी गाड़ी
Sat, 03 Oct 2026 11:52 AM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Published by: Rohit Singh
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:52 AM IST
सार
नेपाल के नवलपरासी (बर्दघाट सुस्ता पूर्व) जिले के विनयी त्रिवेणी-2 एस मोड़ पर शनिवार को यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। 6 यात्रियों की मौत, 10 घायल, 2 सुरक्षित। बस में चालक समेत 18 सवार थे।
विज्ञापन
नेपाल बस हादसा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
नेपाल के नवलपरासी (बर्दघाट सुस्ता पूर्व) जिले के विनयी त्रिवेणी गांवपालिका-2 स्थित एस मोड़ के पास शनिवार को यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गई। हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। बस में चालक समेत 18 लोग सवार थे। दो यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, नेपालगंज से काठमांडू जा रही प्रदेश-3-01-006 ख 1553 नंबर की बस पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर एस मोड़ के पास पहुंची थी। इसी दौरान चालक के नियंत्रण खो देने से बस सड़क किनारे नाले में पलट गई। हादसे में जाजरकोट के भेरीगंगा नगरपालिका-3 निवासी 50 वर्षीय निर्जुंग खत्री की मौत की पुष्टि हुई है। पांच अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायलों में गोरखा गो.न.पा.-9 निवासी 30 वर्षीय हरिशरण थापा, अछाम मंगलसेन नगरपालिका-6 निवासी 28 वर्षीय तेजेन्द्रप्रसाद भंडारी, बर्दिया ठाकुरबाबा नगरपालिका-1 निवासी 20 वर्षीय आकृति, बाजुरा स्वामीकार्तिक गांवपालिका-5 निवासी 32 वर्षीय पवन बुढा, बर्दिया राजापुर नगरपालिका-9 निवासी 28 वर्षीय संजय थारू, बाजुरा स्वामीकार्तिक गांवपालिका-1 निवासी 25 वर्षीय प्रेम बम, ललितपुर कुञ्जयसोम गांवपालिका-5 निवासी 29 वर्षीय अनोज खत्री, बर्दिया बाँसगढी नगरपालिका-7 निवासी 36 वर्षीय लालबहादुर कार्की, बांके नेपालगंज उपमहानगरपालिका-16 निवासी 48 वर्षीय अस्लाम भगवान और सल्यान वनगाड कुपिण्डे नगरपालिका-1 निवासी 21 वर्षीय अनिल बुढाथोकी शामिल हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक थमनसिंह राना के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए मध्यविंदु प्रादेशिक अस्पताल, डंडा भेजा। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।