फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi government approved for textile park Banarasi saree will be built in Varanasi

योगी सरकार की मंजूरी के बाद वाराणसी में बनेगा टेक्सटाइल पार्क, बनारसी साड़ी को मिलेगी देश-दुनिया में पहचान

Sat, 30 May 2020 12:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 30 May 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
Yogi government approved for textile park Banarasi saree will be built in Varanasi
textile industry

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया है। इससे फैक्ट्रियां और कंपनी बंद होने से कामगारों पर रोजीरोटी का संकट गहरा गया है। जिससे लोग अपने घर वापस आ गए हैं। वहीं सूरत में टेक्सटाइल कंपनी में काम करने वाले भी पूर्वांचल जिलों के लोग अपने शहर वापस लौट आए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने अब वाराणसी में टेक्सटाइल पार्क बनाने की मंजूरी दे दी है। जिससे अब बनारसी वस्त्रों का विस्तार हो सकेगा और शहर के इन लोगों के लिए रोजगार भी मिलेगा।

विज्ञापन

बनारसी वस्त्रों को बढ़ावा देने और प्रवासी कामगारों को रोजगार से जोड़ने को लेकर वाराणसी में टेक्सटाइल पार्क बनाया जाएगा। शुक्रवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान टेक्सटाइल पार्क का प्रस्ताव पास हो गया।
विज्ञापन



सीएम ने संबंधित विभागों को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। वहीं वाराणसी में भूमि की तलाश भी शुरू हो गई है। संभवत: पिंडरा या फिर करसड़ा में टेक्सटाइल पार्क में बनाया जाएगा। पर्यटन मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने बताया कि बनारसी साड़ी की देश दुनिया में पहचान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अपर मुख्य सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग रमा रमण को पूरे प्रदेश के बुनकरों के हित शामिल करते हुए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने व कार्य तेजी से आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। लखनऊ में आयोजित बैठक में पर्यटन, दुग्ध एवं पशुपालन, मत्सय, कृषि, एमएसएमई आदि के अधिकारियों ने अलग-अलग प्रस्ताव पर प्रजेंटेशन दी। संस्कृति व पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ नीलकंठ तिवारी ने बनारस में टेक्सटाइल पार्क पर प्रजेंटेशन दिया।

साथ ही सीएम को अवगत कराया कि सूरत से हजारों प्रवासी बुनकर बनारस लौट आए हैं। इनके चले जाने से बनारस के परंपरागत वस्त्र उद्योग की चमक फीकी पड़ गई थी। जबकि सूरत में वस्त्र उद्योग तेजी से आगे बढ़ गया था। इस पर सीएम ने अपर मुख्य सचिव को प्रदेश स्तरीय प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया, जिससे बनारस व पूर्वांचल ही नहीं बल्कि समूचे प्रदेश के बुनकरों का भला हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed