{"_id":"5beaef77bdec2269b642ad44","slug":"yogi-adityanath-participate-in-bike-rally-organised-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम के संसदीय क्षेत्र में बाइक पर दिखेंगे सीएम योगी, भव्य आयोजन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के संसदीय क्षेत्र में बाइक पर दिखेंगे सीएम योगी, भव्य आयोजन की तैयारी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी के दौरे के बाद इसी माह वाराणसी में भव्य नजारा दिखेगा। ऐसा पहली बार होगा जब पीएम के संसदीय क्षेत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ बाइक पर सवार होकर रैली करेंगे। कार्यक्रम को अमली जामा पहनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जुट चुके हैं।
दरअसल भाजपा की ओर से 17 नवंबर को सभी लोकसभा क्षेत्रों में बाइक रैली का आयोजन किया गया है। इसके तहत बनारस में आयोजित बाइक रैली में शामिल होने मुख्यमंत्री एक बार फिर 17 को आएंगे।
अभी रूट फाइनल नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से इसकी शुरुआत होगी। जो शहर के विधानसभाओं को छूते हुए सर्किट हाउस जिला मुख्यालय पर समाप्त होगी।
विज्ञापन
रैली के लिए हर विधानसभा के बूथों से कार्यकर्ताओं को बाइक के साथ बुलाया जा रहा है। इसमें क्षेत्र, जिला और महानगर की पूरी टीम रहेगी। कार्यकर्ता बाइक के जरिए जनता के बीच केंद्र और राज्य की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे।

हर बूथ से पांच पांच बाइक पर कार्यकर्ता आएंगे
भाजपा काशी के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हर बूथ से पांच-पांच कार्यकर्ता आएंगे। प्रदेश के राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने बताया कि सभी विधानसभाओं से बाइक लेकर कार्यकर्ता आएंगे। यह कार्यक्रम बहुत भव्य होगा।