फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   wrong plasma transfusion to elderly patient BHU hospital in varanasi

बीएचयू : आईसीयू में भर्ती मरीज को बिना जरूरत चढ़ाया था प्लाज्मा, मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 04 Apr 2021 08:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 04 Apr 2021 08:25 PM IST
विज्ञापन
wrong plasma transfusion to elderly patient BHU hospital in varanasi
काशी हिंदू विश्वविद्यालय।

बीएचयू अस्पताल के आईसीयू में भर्ती जिस मरीज को बिना जरूरत प्लाज्मा चढ़ाया गया था, उसकी शनिवार को आधी रात के बाद मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने आईसीयू के बाहर हंगामा मचाया। पहले तो बिना एमएस के आए शव लेने को तैयार नहीं हुए बाद में किसी तरह समझाने पर शव लेकर पोस्टमार्टम कराने पहुंचे।

विज्ञापन


वहीं, सूचना पाकर रविवार की दोपहर में अस्पताल पहुंचे पिंडरा के पूर्व विधायक अजय राय से परिजनों ने आपबीती बताई। इलाज में  लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कारवाई की मांग की। मंगारी निवासी रमेश सिंह(65) को 25 मार्च को परिजनों ने बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


यहां डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया। रमेश सिंह के बेटे अजय सिंह के मुताबिक, आईसीयू में बेड नंबर चार पर भर्ती पिता की सेहत में सुधार हो रहा था। इसी बीच दो अप्रैल को डॉक्टरों ने नहीं बिना जरूरत के उन्हें ए पॉजिटिव ग्रुप का प्लाज्मा चढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद पिता की तबीयत बिगड़ी, जब इस बात की शिकायत करने आईसीयू में पहुंचे तो वहां डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और बाउंसर को बुलाकर वार्ड से बाहर कर दिया। इसकी शिकायत भी अस्पताल के एमएस से की गई है। 


वहीं, शनिवार को तबीयत बिगड़ने लगी तो मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया और आधी रात के बाद उनकी मौत भी हो गई। पूर्व विधायक अजय राय से परिजनों ने अस्पताल प्रशासन की लापरवाही बताते हुए कार्यवाही की मांग की है। 

जांच में जुटा अस्पताल प्रशासन, रिपोर्ट का इंतजार

 मंगारी निवासी रमेश सिंह की मौत के आरोपों की जांच में अस्पताल प्रशासन जुट गया है। अब सभी को जांच रिपोर्ट का इंतजार है। पीआरओ के माध्यम से दिए अपने बयान में अस्पताल के एमएस ने बताया कि मरीज लीवर संबंधी परेशानी के साथ ही हाईपरटेंशन से भी ग्रसित थे।


दो साल से इलाज चल रहा था। अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा था। मरीज के फेफड़ों और पेट में पानी भरा था। बिना जरूरत प्लाज्मा चढ़ाने के आरोपो की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है, जिसकी रिपोर्ट 72 घंटे में आएगी। चार अप्रैल को रात दो बजे मौत हो गई। परिजनों की सहमति पर पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed