फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wrestler dies due to snake bite while sleeping on terrace in varanasi he not taken to hospital in time

वाराणसी: छत पर सोते समय सांप काटने से पहलवान की हुई मौत, समय से नही ले जाया गया अस्पताल

Sat, 17 Jul 2021 07:42 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 17 Jul 2021 07:42 PM IST
सार

पहलवान शुक्रवार रात छत पर सोया था।  देर रात वह तेजी से चिल्लाने लगा। परिजन पहुंचे तो सांप कांटने की बात कहते हुए अचेत हो गया। आनन-फानन परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाए  झाड़ फूंक कराने के लिए ले गए।

विज्ञापन
Wrestler dies due to snake bite while sleeping on terrace in varanasi he not taken to hospital in time
सर्प दंश से पहलवान समेत दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्प दंश की दो घटनाओं में वाराणसी में शनिवार को बुजुर्ग महिला समेत पहलवान की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया।  पहली घटना हंडियाडीह गांव की है। गांव निवासी दिव्यांग संजय कुमार माली का पुत्र श्रीकांत (17) पहलवानी करता था। गांव में ही कुश्ती और आसपास गांवों में दंगल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेता था।

विज्ञापन


शुक्रवार रात खाना खाने के बाद छत पर सोया था। इसी बीच देर रात तेजी से चिल्लाने लगा, परिजन पहुंचे तो सांप कांटने की बात कहते हुए अचेत हो गया। आनन-फानन परिजन देर रात में ही झाड़ फूंक कराने के लिए ले गए। वहां राहत नहीं मिलने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने श्रीकांत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


 तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर श्रीकांत की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बेटे की मौत की सूचना पाते ही पिता संजय माली अचेत हो गए। अन्य सदस्य भी गमगीन रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सुंगलपुर निवासी सेवा यादव की पत्नी लालती देवी 60 वर्ष शनिवार सुबह सात बजे घर में साफ-सफाई कर रही थी कि अचानक सांप ने डस लिया। दर्द से छटपटाते हुए लालती को लेकर परिजन पास के ही एक अस्पताल ले गए जहां लालती की सांस टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed