फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Worshiped to the deity of the personalities, the soil applied to the forehead

विभूतियों की ड्योढ़ी को किया नमन, माथे से लगाई माटी

Tue, 10 May 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Worshiped to the deity of the personalities, the soil applied to the forehead
इप्टा के रंग कर्मियों ने ढाई आखर प्रेम की सांस्कृतिक यात्रा के तहत काशी की साहित्यिक और सांस्कृतिक विभूतियों की ड्योढ़ी को नमन किया। साथ ही उनके आंगन की मिट्टी को माथे से लगाया और सहेज कर ले गए। यात्रा के समापन के बाद मिट्टी में राष्ट्रीय एकता का संदेश देने वाला पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को इप्टा के ढाई आखर प्रेम के यात्री और स्थानीय रंगकर्मी सबसे पहले हिंदी के इतिहास पुरुष भारतेंदु हरिश्चंद्र के चौखंभा स्थित भारतेंदु भवन पहुंचे। कर्णघंटा से शुरू हुई यात्रा में संस्कृति कर्मी जन गीत गाते चल रहे थे। यात्रियों का स्वागत दीपेश चौधरी और मालिनी चौधरी ने किया। दोनों ने भारतेंदु जी से जुड़ी हुई उपलब्ध वस्तुएं भी दिखाईं।
विज्ञापन

इप्टा के राष्ट्रीय महामंत्री राकेश ने कहा कि हम सब महान सहित्यकार के घर आ कर धन्य हो गए। इसके बाद यात्रा रवाना होकर चौखंभा, ठठेरी बाजार, रेशम कटरा, राजा दरवाजा, सराय हड़हा स्थित भारत रत्न बिस्मिल्लाह खां के घर पहुंची। देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो कार्यकर्ताओं ने ड्योढ़ी पर जन गीत शुरू कर दिया। इसके बाद खां साहब के पौत्र गुड्डू ने दरवाजा खोला और सबको अंदर ले गए और खां साहब से जुड़ीं वस्तुएं दिखाईं। इसके बाद कार्यकर्ता सराय हड़हा, बेनिया होते हुए सराय गोवर्धन स्थित प्रसिद्ध साहित्यकार जयशंकर प्रसाद के आवास पहुंचे। प्रसाद जी के वंशज किरण शंकर प्रसाद और उनके पुत्रों ने इप्टा यात्रियों का स्वागत किया और उनसे जुड़ी बहुत सारी बातें बताईं। इसके बाद यात्री कबीर चौरा स्थित कबीर मठ मूल गादी पहुंचे। इप्टा कार्यकर्ताओं ने कबीर साहब का निर्गुण प्रस्तुत किया। बसों में सवार होकर इप्टा कार्यकर्ता पूरे जोशोखरोश के साथ कथा सम्राट प्रेमचंद के गांव लमही पहुंचे। मुंशी प्रेमचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। फादर आनंद ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर प्रेरणा कला मंच के रंगकर्मियों ने नाटक की प्रस्तुति की। लमही से यात्रा गाजीपुर के लिए प्रस्थान की। डॉ. गया सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। यात्रा में सहित्यकार प्रो. राजेंद्र कुमार, डॉ. गोरख नाथ पांडेय, डॉ. संजय श्रीवास्तव, प्रो. अनीता गोपेश, सलीम राजा, आशीष त्रिवेदी, कुसुम मिश्रा, राजलक्ष्मी, मदनमोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed