फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   World Yoga Day Not just one day yoga needs to made part of life Minister Anupriya patel appeals

विश्व योग दिवस: एक दिन नहीं, योग को जीवन का हिस्सा बनाने की जरूरत, मंत्री अनुप्रिया ने की अपील

Sun, 22 Jun 2025 03:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 22 Jun 2025 03:45 PM IST
सार

बनारस में योग दिवस के अवसर पर कई जगह पर आयोजन हुए। अतिथियों ने लोगों से प्रतिदिन योगाभ्यास और प्राणायाम करने की अपील की। कहा कि यह जब तक जीवन का हिस्सा नहीं बनेगा तब तक हम स्वस्थ नहीं होंगे।

विज्ञापन
World Yoga Day Not just one day yoga needs to made part of life Minister Anupriya patel appeals
अनुप्रिया पटेल ने बताए योग के फायदे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व योग दिवस पर अस्सी घाट पर शनिवार को आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने काशीवासियों के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। योग शुरू होने से पहले लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना।

विज्ञापन


कार्यक्रम में अनुप्रिया पटेल ने कहा कि योग को केवल एक दिन नहीं बल्कि पूरे जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। जिस तरह की जीवन शैली हो गई है, उसमें हर कोई मानसिक स्वास्थ्य की बात कर रहा है। बहुत सारे लोगों को कंसंट्रेशन, स्ट्रेस की प्रॉब्लम होती है। कई तरह के कन्फ्यूजन होते है। 
विज्ञापन


यानी मानसिक विचारों में स्पष्टता नहीं होती है। ऐसे में योग इन तमाम समस्याओं का समाधान है, किंतु यह सारे लाभ आपको तभी महसूस होंगे जब आप योग को नियमित रूप से अपने जीवन में शामिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुप्रिया ने कहा कि इस बार का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम बेहद खास है। इस बार हम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 10 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं और 11वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। ऐसे में 10 किस्म के प्रमुख कार्यक्रम हो रहे हैं। जैसा काशी में  योग संगम आज हो रहा है वैसा एक लाख स्थान पर देश में हो रहा है। भारत से शुरू योग का लाभ को दुनिया से कोने-कोने में पहुंच रहा है। 

World Yoga Day Not just one day yoga needs to made part of life Minister Anupriya patel appeals
बटुकों ने भी किया योग। - फोटो : अमर उजाला

धीरे-धीरे बड़ी संख्या में दुनिया के तमाम देश योग को अपना रहे हैं। आज पूरी दुनिया मान रही है, यह हम सबके लिए बेहद गौरव का विषय है। कार्यक्रम का संचालन अंकिता खत्री ने किया। इस दौरान सीडीओ हिमांशु नागपाल, रोहनिया विधायक सुनील पटेल, मनीष खत्री मौजूद रहे।

आदियोगी के आंगन में योग से साधा तन और मन
वाराणसी। आदियोगी शिव की नगरी ने महर्षि पतंजलि के अष्टांग योग को आत्मसात किया। उत्तरवाहिनी के तट से देश ही नहीं दुनिया को एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य का संदेश दिया। अर्धचंद्राकार गंगा के तट से तथागत की उपदेश स्थली तक योग के 84 आसनों के जरिये काशी की जनता ने स्वस्थ रहने का संकल्प दोहराया। 

शनिवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री एवं अतिथियों ने दीप जलाकर किया। 

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) डॉ. राजशेखर, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, एनडीआरएफ के जवानों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने योग किया। 

नमो घाट पर चंदौली सांसद ने किया योग
नमो घाट पर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ पहलवान ने किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बरसात के बीच सैकड़ों की संख्या में लोगों ने योगा प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास किया। योगाचार्य अभय स्वाभिमानी और रक्षा कौर ने योग के आसनों का अभ्यास कराया। 

मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह ने योग को अपने जीवन में अपनाने का आग्रह किया और कहा कि आज भारत को विश्व में योग गुरु के रूप में माना जाता है। कार्यक्रम से पूर्व गोवर्धन पूजा समिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed