#WorldTourismDay: रूरल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए निकाली साइकिल रैली, युवतियों ने रोलर स्केटिंग से खींचा ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में भी आज विश्व पर्यटन दिवस मनाया जा रहा है। रविवार को टूरिज्म इंडिया वाराणसी व जिला प्रशासन के सहयोग से 'पर्यटन एवं ग्रामीण विकास' थीम को लेकर रोलर स्केटिंग व साईकिल रैली निकाली गई। जिसमें लोगों को जागरूक किया गया।
छावनी क्षेत्र के टूरिज्म इंडिया कार्यालय से सुबह 7 बजे निकली साइकिल रैली पोस्ट ऑफिस चौराहा, दूरदर्शन चौराहा, आशियाना मोड़ से होते हुए छावनी क्षेत्र के कई होटलों से होकर वापस टूरिज्म कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। कोविड-19 प्रोटोकॉल को पालन करते हुए पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोग एकत्रित हुए।
रैली निकालने के पूर्व कोरोना संकट को देखते हुए बुद्धिस्ट इनबाउंड टूरिस्ट फैटरर्निटी (BITF) की ओर से मौजूद मेडिकल टीम (डॉ. संजय दुबे) ने थर्मल स्क्रिनिंग और सैनिटाइज किया। रोटरी क्लब द्वारा सभी को मास्क पहनाया गया। इंडिया टूरिज्म वाराणसी ने रैली व स्केटिंग में शामिल सभी को भारत पर्यटन की टी-शर्ट भेंट की।
टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन (TGA) की ओर से मौजूद बालिकाओं के रोलर स्केटिंग टीम तथा टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन (TWA) की साइकिल रैली को इंडिया टूरिज्म वाराणसी के स्थानीय प्रबंधक व सहायक निदेशक अमित गुप्ता ने रवाना किया।
एहतियातन स्केटिंग व साइकिल रैली के लिए ट्रैफिक पुलिस की इन्टरसेप्टर वैन व फैंटम दस्ता मौजूद रहा। रैली में विक्रम सिंह, सुभाष कपूर, डॉ. अजय सिंह, अखिलेश कुमार, जैनेन्द्र राय, सौरभ शुक्ला, निलेश, राहुल मेहता, अनिल त्रिपाठी, अवनीश पाठक, अभिषेक सिंह जीतेन्द्र सिंह, संतोष सिंह, रेहान, राजीव पांडेय, अमन चौधरी, संजय गुप्ता, विनोद यादव और माजिद खान आदि शामिल हुए।
इंडिया टूरिज्म वाराणसी के स्थानीय प्रबंधक व सहायक निदेशक अमित गुप्ता ने बताया कि कैंट रेलवे स्टेशन पर भारतीय रेल, इण्डिया टूरिज्म व टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन (TGA) की ओर से रेलवे एनाउंसमेंट के द्वारा विशेष स्वागत तथा पर्यटन जागरूकता संदेश प्रसारित किया जा रहा है।