फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   World Braille Day: Visually impaired students themselves bought and distributed 22 certificates

विश्व ब्रेल दिवस: दृष्टिबाधित छात्रों ने खुद खरीदकर बांटे 22 सर्टिफिकेट, छात्रों ने बयां किया अपना दर्द

Sun, 05 Jan 2025 06:07 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 05 Jan 2025 06:07 AM IST
सार

बीएचयू में विश्व ब्रेल दिवस पर नाटक का मंचन कर नेत्रहीन छात्रों ने अधिकारियों की आंखें खोल दी। इतना ही नहीं दृष्टिबाधित छात्रों ने खुद खरीदकर 22 सर्टिफिकेट बांटे। 

विज्ञापन
World Braille Day: Visually impaired students themselves bought and distributed 22 certificates
बीएचयू के कला संकाय में विश्व ब्रेल दिवस में मनाते दृष्टिबाधित छात्र और छात्रा और अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के दृष्टिहीन छात्रों ने विश्व ब्रेल दिवस पर नाटक का मंचन कर बड़े-बड़े अधिकारियों की आंखें खोल दी। कला संकाय के राधा कृष्णन सभागार में 100 से ज्यादा दृष्टिबाधित छात्र और छात्राओं ने म्यूजिकल नाटक की प्रस्तुति देने के बाद उन्होंने अपना दर्द बयां किया।

विज्ञापन


कहा कि खुद के पैसों से सर्टिफिकेट खरीदकर 22 नेत्रहीन कलाकर विद्यार्थियों में बांटना पड़ा। मंच के माइक और साउंड से लेकर आमंत्रण पत्र बनवाने में भी विश्वविद्यालय से मदद नहीं मिली। केवल सभागार मुफ्त में मिला।
विज्ञापन


छात्रों ने कहा कि बीएचयू के आला अधिकारियों को इस कार्यक्रम को मनाने के लिए दो महीने तक पत्राचार किए, लेकिन इस कार्यक्रम को लेकर कोई उत्सुकता नहीं दिखाई दी। कला संकाय के दो रिसर्च स्कॉलर्स ने अपने फेलोशिप के पैसों को मिलाकर ये पूरा कार्यक्रम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मंचन अपना दर्द बयां कर विश्व ब्रेल दिवस मनाया। तबला, हारमोनियम, की-पैड, ड्रम, ढोलक और गिटार लिए नेत्रहीन छात्रों की संगत पर छात्राओं ने देश भक्ति गीतों पर अपना शानदार सुर लगाया।

Trending Videos

होस्ट से लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने वाला हर कोई आंख से नहीं देख सकता था। इन्होंने अपने गले और रचनात्मक अंदाज से हर किसी को मोह लिया। राम आशीष विश्वकर्मा ने मेरा अधिकार नाम से नाटक भी किया। अमर ब्रेल कविता की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिव प्रकाश सिंह, कला संकाय के प्रमुख प्रो. माया शंकर पांडेय, प्रो. अनुराग दवे, डॉ. विनायक दुबे समेत कई बड़े अधिकारियों की मौजूदगी में हिंदी विभाग के दृष्टिबाधित शोध छात्र राहुल कुमार ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। वहीं अंजू शर्मा, सविता और उनकी टीम द्वारा कुलगीत प्रस्तुत की गई। राम आशीष विश्वकर्मा, अनिल साहनी और इंद्रजीत साकेत शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed