फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   world arthritis day how to prevent it and get treatment

विश्व गठिया दिवस: नजरंदाज करने पर बेहद गंभीर हो सकता है ये रोग

Fri, 12 Oct 2018 12:46 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 12 Oct 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
world arthritis day how to prevent it and get treatment
भागती-दौड़ती जिंदगी में खान-पान और सेहत के प्रति ध्यान न देना कई तरह की बीमारियों की जड़ है। इन्ही में से एक है गठिया(आर्थराइटिस)। यह एक ऐसी बीमारी बन गई है, जिससे  देश लगातार जूझ रहा है। हालांकि, चिकित्सा क्षेत्र में उन्नति से इस समस्या से ग्रसित लोगों को लाभ मिला है लेकिन आर्थराइटिस के विभिन्न रूपों के बारे में जानना बेहद जरूरी है।  
विज्ञापन


अक्सर कभी हाथ तो कभी पैर की हड्डियों और जोड़ों में दर्द की शिकायत लेकर लोग अस्पताल की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इस बीमारी की चपेट में अब कम उम्र के बच्चे भी आते जा रहे हैं।  चिकित्सक उसकी मुख्य वजह इलाज में देरी ही बताते हैं। बीएचयू अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों में अब 20 साल से कम उम्र वालों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन


 मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल की ओपीडी में हर दिन ऐसे 100 से 150 मरीज गठिया की शिकायत वाले पहुंच रहे हैं। बीएचयू मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. अनूप सिंह का कहना है कि आर्थराइटिस की कोई उम्र नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कुछ में तो अनुवांशिक तो कुछ की अनियमित जीवन शैली, खान-पान की कमी भी इसकी मुख्य वजह है। बताया कि 200 प्रकार के आर्थराइटिस की बीमारी होती है।अगर सही समय पर इलाज शुरू कर दिया जाए तो इससे बचा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed