फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Workers return jaunpur from gujrat panjab by train in lockdown

जौनपुर लौटे 1201 मजदूरों ने बताया-गुजरात से बेहतर रही पंजाब सरकार की व्यवस्था

Sat, 09 May 2020 10:36 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 09 May 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
Workers return jaunpur from gujrat panjab by train in lockdown
जौनपुर पहुंचे लोगों की जांच की गई। - फोटो : अमर उजाला।

लॉकडाउन के बाद से फंसे मजदूरों को लेकर तीसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन शनिवार की सुबह जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंची। पंजाब के पटियाला से आई इस ट्रेन में 1201 यात्री सवार थे। प्लेटफॉर्म पर उतरने के बाद सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई और फिर उन्हें रोडवेज बसों से सम्बंधित जिलों में भेजा गया।

विज्ञापन

खास बात रही कि इस कांग्रेस शासित पंजाब से आई इस ट्रेन के यात्रियों से टिकट के पैसे नहीं लिए गए थे, जबकि इसके पहले गुजरात से जौनपुर पहुंची दो अन्य श्रमिक स्पेशल ट्रेन के यात्रियों से टिकट के पूरे पैसे वसूलने के बाद ही यात्रा करने दिया गया।
विज्ञापन



पटियाला से शुक्रवार की शाम रवाना हुई यह ट्रेन अपने निर्धारित समय शनिवार की सुबह साढ़े 8 बजे जौनपुर स्टेशन पहुंची। डीएम दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ अनुपम शुक्ल सहित अन्य अधिकारी पहले से ही मौजूद रहे। स्टेशन पर ट्रेन की एक-एक बोगी को बारी-बारी खोलकर यात्रियों को उतारा गया। प्लेटफॉर्म पर तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सबकी स्क्रीनिंग के बाद उनका ब्योरा दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Workers return jaunpur from gujrat panjab by train in lockdown

ट्रेन से आई मुंगराबादशाहपुर की कंचन ने बताया कि पटियाला में स्टेशन पर उनकी जांच हुई और फिर भोजन का पैकेट टिकट देकर ट्रेन में बैठाया गया, लेकिन इसके पैसे नहीं लिए गए। यात्री अशोक का कहना था कि पंजाब सरकार की ओर से लॉक डाउन के दौरान उन लोगों को कच्चा राशन उपलब्ध कराया गया था। सरकार मदद कर रही थी, लेकिन घर पहुंचना ज्यादा अच्छा लगा।

गौरा निवासी रवींद्र, राजेश, खुटहन के राकेश, सीमा आदि यात्रियों ने भी पंजाब सरकार की ओर से की गई व्यवस्थाओं को ठीक बताया। इससे पहले गुजरात से जौनपुर आई दो अन्य श्रमिक स्पेशल ट्रेन के यात्रियों से टिकट के पैसे लिए गए थे। खाने-पीने की भी व्यवस्था पर भी उन्होंने असन्तोष जताया था।

आज शाम सूरत से आएगी ट्रेन
गुजरात से श्रमिकों को लेकर एक और ट्रेन शनिवार की शाम जौनपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन सूरत से रवाना हुई है, जबकि इससे पूर्व गुजरात के साबरमती और बड़ोदरा स्टेशन से दो ट्रेन जिले में आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed