फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Workers got the benefit of various welfare schemes

Varanasi News: श्रमिकों को मिला विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

Sun, 04 May 2025 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Workers got the benefit of various welfare schemes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

वाराणसी। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) के तत्वावधान में शनिवार को श्रम विभाग की ओर से चांदपुर स्थित खंडेश्वरी बाबा इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य निर्माण श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाना, नए श्रमिकों का पंजीकरण और पुराने पंजीकरणों का नवीनीकरण करना तथा बोर्ड की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर रहे।

मंत्री ने फीता काटकर श्रमिक पंजीयन शिविर का शुभारंभ किया। राजभर ने सभी निर्माण श्रमिकों से बोर्ड में पंजीकरण कराकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। उप श्रमायुक्त धर्मेंद्र कुमार सिंह और सहायक श्रमायुक्त कमलेश कुमार, अंजनी राय ने भी श्रमिकों को विभिन्न श्रम कानूनों और BOCW बोर्ड द्वारा संचालित मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना, मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना जैसी अनेक योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से प्रमाण-पत्र दिए। वाराणसी मंडल के चारों जनपदों (वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली) के कुल 1131 निर्माण श्रमिकों को विभिन्न BOCW योजनाओं के तहत 5,03,76,137 रुपये की धनराशि से लाभान्वित किया। इसके अतिरिक्त, कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम, वेतन भुगतान अधिनियम जैसे श्रम कानूनों के तहत 34 श्रमिक-परिजनों को 82,19,220 रुपये का हितलाभ दिया गया। अटल आवासीय विद्यालय के 25 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग दिए। कार्यक्रम स्थल पर लगे कैंप में 35 नए निर्माण श्रमिकों का पंजीयन, 55 का नवीनीकरण और 6 श्रमिकों का प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पंजीकरण भी हुआ। कार्यक्रम में मंडल के अन्य श्रम अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed