फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Worker murdered in brick over land dispute uproar of family demanding arrest accused in Varanasi

जमीन के विवाद में श्रमिक की ईंट से कूचकर हत्या, गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा

Fri, 18 Dec 2020 09:07 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 18 Dec 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
Worker murdered in brick over land dispute uproar of family demanding arrest accused in Varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी जिले के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र स्थित लमही सब्जी मंडी के पास शुक्रवार को एक श्रमिक का शव मिला। श्रमिक की ईंट से कुचलकर हत्या की गई है। बृहस्पतिवार को वह घर से काम पर निकला था, तभी से घर नहीं पहुंचा। मौके पर परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन



बता दें कि गोइठहा निवासी राजकुमार राजभर (40) बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह घर से निकला था। तभी से घर नहीं पहुंचा। परिजन काफी तलाश किए लेकिन राजकुमार का कहीं पता नहीं चल सका। शुक्रवार को लमही सब्जी मंडी के पास शव मिलने की सूचना पर परिजन पहुंचे तो उसकी शिनाख्त राजकुमार राजभर के रूप में हुई। परिजनों का कहना है कि ईंट से कूचकर राजकुमार की हत्या की गई है। हत्या की वजह जमीन के विवाद को बताया है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन घटनास्थल पर हंगामा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed