{"_id":"5e8224e08ebc3e6fe83111e2","slug":"worker-killed-in-coal-mine-accident-varanasi-news-vns5183138193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयला खदान हादसे में श्रमिक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोयला खदान हादसे में श्रमिक की जान गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगरौली। एक निजी कंपनी के अमलोरी (मुहेर) कोयला खदान में सोमवार सुबह पांच बजे हादसे में संविदा कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मी कोल हैंडलिंग प्लांट परिसर में सफाई करता था। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
जिले से सटे मध्य प्रदेश के बैढ़न कोतवाली क्षेत्र के कचनी गांव निवासी सुनील कुशवाहा (22) निजी कंपनी के कोल माइंस मुहेर स्थित सीएचपी में संविदा एजेंसी के जरिए काम करता था। मुहेर कोल माइंस से कोयला कन्वेयर बेल्ट के जरिए कंपनी के शासन पावर प्लांट में जाता है और इसी से बिजली का उत्पादन किया जाता है। बताया जा रहा है कि कोयला सफाई के दौरान कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आने से सुनील की मौत हो गई। अभी तक घटना से जुड़े सभी पहलू इसलिए स्पष्ट नहीं हो सके हैं, क्योंकि कंपनी के अधिकारी मीडिया के सामने नहीं आ रहे हैं। परिजनों और ग्रामीणों ने कंपनी के भीतर जाने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा कर्मचारियों ने रोक दिया। प्रशासन के अधिकारी और पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।