फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Worker fall in sugar mill tank

चीनी मिल के टैंक में गिरने से मजदूर की मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

Fri, 15 Dec 2017 08:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Fri, 15 Dec 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
Worker fall in sugar mill tank
रोते बिलखते मृतक युवक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
चीनी मिल में सफाई करते समय एक मजदूर का पैर फिसल जाने से उसकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह को उत्तर प्रदेश के आजगगढ़ में हुई। शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोग शव लेकर सठियांव पहुंचे और बीच सड़क पर शव रखकर जाम लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


लेकिन सीओ सदर के नेतृत्व में मौजूद पुलिस ने डंडा पटककर सभी को खदेड़ दिया। फैक्ट्री प्रबंधन ने आश्रितों को 40 हजार रुपए की तत्काल सहायता दी। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी यशवंत राम (25) पुत्र रूपचंद चीनी मिल सठियांव में मजदूरी करता था। मिल में तीन इंजेक्शन पंप लगे है।
विज्ञापन


जिसके पास लगभग 15 फुट के गहरे टैंक है। शुक्रवार को टैंकों की सफाई के लिए यशवंत की ड्यूटी टैंक के पास लगे झाग को हटाने में थी। भोर में साढ़े चार बजे के आसपास सफाई करते समय उसका पैर फिसल गया और वह सीधा टैंक में गिर गया। बगल के मजदूरों ने उसे डूबता देख शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिफ्ट इंचार्ज सुरेश सिंह चौहान ने पंप को बंद कर सीढ़ी के सहारे मजदूर को बाहर निकाला तथा निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने यशवंत को मृत घोषित कर दिया।


उधर मजदूर की मौत की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे सदर तहसीलदार हेमंत कुमार ने घर वालों को कृषक दुर्घटना बीमा सहित अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। यशवंत राम के एक पुत्र है। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed