{"_id":"5dee762d8ebc3e87ee3ba7d6","slug":"worker-dies-in-ghazipur-due-to-car-collision-family-members-cry-and-cry-badly","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में कार की टक्कर से मजदूर की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में कार की टक्कर से मजदूर की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Mon, 09 Dec 2019 09:58 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 09 Dec 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
bike accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर चौराहे के पास मोटरसाइकिल सवार एक युवक की कार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
करंडा थाना क्षेत्र के गरथौली गांव निवासी गंगा राम (30) पुत्र नन्हकू देर रात किसी काम से पहाड़पुर चौराहे पर बाइक से गया था। इसी बीच वह कार की जद में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घर वालों की मानें तो मृतक पहाड़पुर चौराहे पर ही मजदूरी का कार्य करता था। हादसे के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन