{"_id":"5f15ef548ebc3e6382312f5c","slug":"women-security-city-news-vns536969388","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सुरक्षा की कार्ययोजना तैयार, फंड का है इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सुरक्षा की कार्ययोजना तैयार, फंड का है इंतजार
विज्ञापन
वाराणसी। महिलाओं और ज्यादा सुरक्षित माहौल देने के लिए लखनऊ सेफ सिटी परियोजना काशी में छह महीने से एक्टिव है। इसकी कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी जा चुकी है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि शासन से फंड का इंतजार किया जा रहा है। फंड के आते ही इसकी शुरुआत भी व्यापक तौर पर हो जाएगी। महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए लखनऊ सेफ सिटी परियोजना को प्रदेश के 17 शहरों में लागू किया जाना है।
इस योजना में गंभीरता से कार्य कराने के लिए मंडल स्तर पर एक समिति बनाई गई है। जिसमें मंडलायुक्त अध्यक्ष, जिलाधिकारी, एसएसपी, नगर आयुक्त, वीडीए, जिला प्रोबेशन अधिकारी, रोडवेज आरएम, आरटीओ या प्रबंध निदेशक सिटी ट्रांसपोर्ट सदस्य हैं। योजना में केंद्र सरकार के निर्भया फंड से 60 फीसदी और 40 फीसदी धनराशि प्रदेश सरकार से मिलेगी।
इसके माध्यम से वुमेन हेल्प लाइन 1090 को और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए सक्रिय किया जाएगा। महिलाओं के आवागमन के रास्तों पर जहां भी अंधेरा है वहां रोशनी के समुचित प्रबंध होंगे। आवश्यकता के अनुसार सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। महिलाओं को सुरक्षित ट्रांसपोर्ट साधन मुहैया कराए जाएंगे। नवगठित समिति अपने शहर में परियोजना लागू करने की कार्ययोजना बना कर अपर पुलिस महानिदेशक महिला सम्मान प्रकोष्ठ 1090 को भेजेंगे।