फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   women make protest after taking food price in rajdhani express

राजधानी एक्सप्रेसः पेंट्रीकार कर्मी ने मांगे खाने के पैसे, महिला ने किया हंगामा

Mon, 25 Sep 2017 06:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 25 Sep 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
women make protest after taking food price in rajdhani express
राजधानी एक्सप्रेसः
राजधानी एक्सप्रेस के किराए में खाने की कीमत जुड़ी रहती है, बावजूद इसके एक महिला से पेंट्रीकार के कर्मियों ने पैसे मांग लिए। महिला ने पैसे तो दे दिए लेकिन जब ट्रेन मुगलसराय पहुंची तो जमकर हंगामा किया। घटना शनिवार देर रात की है।
विज्ञापन


 नई दिल्ली से रांची जा रही 12454 डाउन राजधानी एक्सप्रेस के पेंट्रीकार के कर्मियों ने महिला से खाने के पैसे ले लिए थे। ट्रेन के मुगलसराय पहुंचने पर महिला ने शनिवार रात इसकी शिकायत आईआरसीटीसी के अधिकारियों से की। पेंट्रीकार मैनेजर के रुपये वापस करने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


डाउन रांची राजधानी एक्सप्रेस में खुर्शिदा बेगम नई दिल्ली से मुगलसराय की यात्रा कर रही थीं। रात में खुर्शिदा बेगम को खाना देने पहुंचे पेंट्रीकार कर्मियों ने रुपये मांगे। खुर्शिदा बेगम ने कहा कि किराए में खाने की कीमत जुड़ी रहती है। बावजूद इसके पेंट्रीकार कर्मी ने उनसे रुपये लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुर्शिदा बेगम ने इसकी शिकायत आईआरसीटीसी के अधिकारियों से की, लेकिन उन्होंने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इससे नाराज खुर्शिदा बेगम ट्रेन के शनिवार देर  रात डेढ़ बजे मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर हंगामा कर दिया।

जानकारी होते ही आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने पेंट्रीकार कर्मी से पैसे वापस कराए, तब वह शांत हुईं। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई।  

ट्रेन का एसी खराब होने पर किया हंगामा

women make protest after taking food price in rajdhani express
indian railway
पाटलिपुत्र से लोकमान्य तिलकनगर, मुंबई जा रही अप 12142 पाटलिपुत्र लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन का एसी खराब होने से नाराज यात्रियों ने रविवार को मुगलसराय स्टेशन पर चेन पुलिंग कर गाड़ी रोक दी। इसके बाद हंगामा किया।

यात्रियों ने रेल प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। तब तीस मिनट की देरी से ट्रेन रवाना हुई। 
 यात्रियों के अनुसार पाटलिपुत्र से लोकमान्य तिलक मुंबई जाने के लिए ट्रेन 11 बजे रवाना हुई। ट्रेन खुलने के बाद कोच ए-1 का एसी नहीं चला। यात्रियों ने इसकी शिकायत कोच अटेंडेंट से की। अगले स्टेशन पर इसे ठीक कराने का आश्वासन मिला, लेकिन एसी नहीं चला।

इससे उमस भरी गर्मी में यात्री बेहाल हो गए। दोपहर ढाई बजे ट्रेन मुगलसराय के प्लेटफार्म तीन पर पहुंची तो यात्रियों ने स्टेशन के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद ट्रेन रवाना हो गई।

इससे गुस्साए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर गाड़ी रोक दी और प्लेटफार्म पर उतर कर हंगामा किया। तीन बार ट्रेन खुली और हर बार यात्रियों ने चेन पुलिंग कर रोक दी। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम पहुंची और यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed