{"_id":"641f1ab56df53ba7800412b4","slug":"women-jammed-when-water-supply-was-disrupted-varanasi-news-c-20-vns1013-122503-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जलापूर्ति बाधित होने पर महिलाओं ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जलापूर्ति बाधित होने पर महिलाओं ने लगाया जाम
विज्ञापन
फोटो
जलापूर्ति बाधित होने पर महिलाओं ने लगाया जाम
-समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर प्रभारी निरीक्षक ने लोगों को शांत कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
सारनाथ। जलापूर्ति बाधित होने से नाराज महिलाओं ने शनिवार को सारंग चौराहे पर जाम लगाकर बाल्टी के साथ प्रदर्शन किया। प्रभारी निरीक्षक सारनाथ धर्मपाल सिंह ने समस्या का समाधान तीन में कराने का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त कराया।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं को कहना था कि पिछले कई महीनों से जलापूर्ति ठीक से नहीं हो रही है। साथ ही हैंडपंप से गंदा पानी आ रहा है। जलकल के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। प्रदर्शन की जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जलकल विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात की। इसके बाद महिलाओं को आश्वासन दिया कि तीन दिन के अंदर समस्या का समाधान कराया जाएगा।