फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women beat up police who come to arrest warrantee in varanasi

Varanasi News: वारंटी को पकड़ने पहुंचे चौकी इंचार्ज के साथ महिलाओं ने की मारपीट, मौका पाकर फरार हुआ आरोपी

Mon, 03 Jun 2024 10:30 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 03 Jun 2024 10:30 AM IST
सार

वाराणसी जिले के जंसा थाने के दिनदासपुर गांव में वारंटी को पकड़ने गए चौकी इंचार्ज के साथ महिलाओं ने मारपीट की। छीनाझपटी के दौरान मौका पाकर आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Women beat up police who come to arrest warrantee in varanasi
चौकी इंचार्ज के साथ झड़प - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के दिनदासपुर गांव में वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची जंसा थाने की पुलिस से महिलाओं ने मारपीट की। छीनाझपटी के दौरान वारंटी मौका पाकर भाग निकला। पुलिस ने वारंटी की पत्नी सहित दो महिलाओं को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
दिनदासपुर गांव निवासी भोनू धरकार, शेरू धरकार और डल्लू धरकार के खिलाफ एक पुराने मुकदमे में अदालत से वारंट जारी हुआ है। रविवार को जंसा कस्बा चौकी इंचार्ज कौशल सिंह तीनों को पकड़ने गए थे। मौके से मिले भोनू को पकड़ कर कर वह पुलिस चौकी ले जा रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान बस्ती की महिलाओं से चौकी इंचार्ज की मारपीट हो गई। 
विज्ञापन


महिलाओं ने चौकी इंचार्ज की वर्दी पकड़ ली और वारंटी को जबरन छुड़ा लिया। मौका पाकर वारंटी भाग निकला। पुलिस ने वारंटी को भगाने के आरोप में वारंटी भोनू की पत्नी खुशबू धरकार और एक अन्य महिला को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष और एसीपी का अलग-अलग बयान

थानाध्यक्ष जंसा वैद्यनाथ सिंह ने कहा कि पुराने मुकदमे में न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। इसी क्रम में उसे गिरफ्तार करने चौकी इंचार्ज गए थे। वहां महिलाओं ने चौकी इंचार्ज के साथ बदतमीजी की और सरकारी काम में बाधा डाला। वहीं, एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कुछ दिन पूर्व जमीन विवाद को लेकर आगजनी की घटना घटी थी। उस समय पुलिस द्वारा निर्माण कार्य रोका गया था, लेकिन एक पक्ष द्वारा काम कराया जा रहा था। उसे रोकने के लिए चौकी इंचार्ज गए थे तो महिलाओं ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed