फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman strangled to death, husband and father-in-law arrested by police

जौनपुर : महिला की गला रेत कर हत्या, पति और ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 14 Mar 2020 12:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 14 Mar 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Woman strangled to death, husband and father-in-law arrested by police
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर के सराय विक्रम गांव में बृहस्पतिवार की रात महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मायके वालों ने पति, सास, ससुर और ससुराल के अन्य लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


सराय विक्रम गांव निवासी आशुतोष पांडेय की शादी 14 वर्ष पूर्व बरसठी थाना क्षेत्र के दीनापुर गांव निवासी प्रेमशंकर की पुत्री ललिता (32) के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध हालात में ललिता की मौत हो गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर रात 10 बजे मायके वाले सराय विक्रम गांव पहुंचे और धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ललिता के भतीजे हरिओम पांडेय ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पति आशुतोष, ससुर शीतला प्रसाद, सास गायत्री देवी, देवर ऋषिकेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज  कराया है। पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed