फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman stabbed to death in Ghazipur during out for walk

Ghazipur News: टहलने निकली महिला की चाकू घोंपकर हत्या, घर से 100 मीटर दूर खून से लथपथ मिला शव

Tue, 06 Feb 2024 10:41 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 06 Feb 2024 10:41 AM IST
सार

घटना दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के मलेठी गांव में हुई। रात में महिला टहलने के लिए निकली थी। इसी दौरान घर से सौ मीटर की दूरी पर उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मामले के लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
Woman stabbed to death in Ghazipur during out for walk
Ghazipur News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के मलेठी गांव में सोमवार की देर रात महिला की उसके घर के करीब 100 मीटर दूर चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। जांच में जुटी पुलिस को शव के पास से मोबाइल और चप्पल मिला। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार के लोगों के मुताबिक महिला रात में टहलने जाती थी। मृतका प्राइवेट विद्यालय में शिक्षिका थी। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
मलेठी गांव निवासी श्वेता बारी (35) के पति सुनील बारी की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने घर से करीब 100 मीटर की स्थित खड़ंजा पर रोजाना रात 9:00 बजे कई चक्कर टहलती थी। सोमवार की रात 8 बजे गांव में ही तिलक उत्सव का कार्यक्रम था। जहां ससुर लालजी बारी उसके दोनों बच्चों को लेकर शामिल होने गए थे। वे रात 9:30 बजे खाना खाने के बाद बच्चों के साथ घर आए तो श्वेता नहीं दिखाई थी। 

विज्ञापन

इस पर श्वेता के मोबाइल पर फोन लगाए तो कई बार रिंग गई, लेकिन रिसीव नहीं उठा तो टॉर्च लेकर खोजने निकले। घर से 100 मीटर की दूरी पर ही खड़ंजे पर खून से लथपथ उसका शव पड़ा था। उस पर चाकू से तीन वार किया गया था। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। मौजूद लोगों की मदद से शव उठाकर घर लाया गया और थानाध्यक्ष को घटना की सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र, पुलिस उपाधीक्षक बलराम, थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा सहित कई थाने की पुलिस फोर्स पहुंच गई। शव को कब्जे में लेते हुए 500 मीटर के रास्ते के खड़ंजा पर पूरी रात छानबीन की, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिला। रात में ही मृतका के ससुर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी। 

पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए घटना का खुलासा करने में जुट गई। एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि कई सबूत हाथ लगे हैं। जल्द खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed