{"_id":"62508f57b1e80931da468ba2","slug":"woman-snatcher-caught-while-cutting-chain-in-temple-varanasi-news-vns6473421133","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में चेन काटते वक्त पकड़ी गई महिला स्नैचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में चेन काटते वक्त पकड़ी गई महिला स्नैचर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गाकुंड स्थित कौड़िया माता मंदिर में दर्शन पूजन के दौरान शुक्रवार सुबह महिला दर्शनार्थी के गले से चेन काटते समय एक महिला स्नेचर को लोगों ने पकड़ लिया। महिला को भेलूपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मौके से चार महिलाओं और एक बच्ची को हिरासत में लिया। सभी से पूछताछ की जा रही है।
भेलूपुर थाना के दुर्गाकुंड के कौड़िया माता मंदिर में दक्षिण भारतीय से श्रद्धालुओं का समूह दर्शन-पूजन को आया हुआ था। दर्शन के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला दर्शनार्थी के गले से चेन काटने का प्रयास करने लगी। इस दौरान भीड़ में पीछे से कुछ महिलाओं ने देखा तो शोर मचाया, तब तक मंदिर के पुजारी और अन्य लोगों ने उक्त महिला स्नेचर को पकड़ लिया।
महिला के पकड़े जाने के बाद उसके साथ आई अन्य तीन महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना पाकर दुर्गाकुंड चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और चार महिलाओं और उनके साथ एक बच्ची को हिरासत में लिया। चौकी पर लाकर पूछताछ में महिलाओं ने अपने नाम और पते के बारे में गलत जानकारी दी। कड़ाई से पूछताछ पर सभी ने अपना पता मुगलसराय, चंदौली बताया।