फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   woman reached the airport to take her stolen child by plane in varanasi two arrested

Varanasi News: चुराया हुआ बच्चा विमान से ले जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची महिला, दो हिरासत में; ऐसे खुली पोल

Fri, 23 Aug 2024 02:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 23 Aug 2024 02:14 PM IST
सार

Varanasi News: महिला पड़ाव और पुरुष मिर्जापुर के निवासी हैं। एयरलाइंस कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
woman reached the airport to take her stolen child by plane in varanasi two arrested
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी एयरपोर्ट पर बीती शाम एक अजीबोगरीब वाकिया सामने आया। एक महिला चोरी किया हुआ एक बच्चा लेकर एक पुरुष के साथ अकासा एयरलाइंस के विमान से बंगलूरू जाने के लिए पहुंची। इस मामले में पुलिस ने महिला और पुरुष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


एयरलाइंस के कर्मियों को महिला की जल्दबाजी और उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ तो उन्होंने फूलपुर थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस महिला और उसके साथी से पूछताछ कर मामले की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


सूजाबाद, पड़ाव की रहने वाली एक महिला और उसका साथी एक दुधमुंहा बच्चा लेकर शाम सवा छह बजे एयरपोर्ट पहुंचे। दोनों को 7.45 बजे की अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट से बंगलूरू जाना था। काउंटर पर एयरलाइंस कर्मियों के द्वारा जांच की जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला व उसके साथी के नाम में सिंह और पटेल जाति की भिन्नता मिली। एयरलाइंस कर्मियों ने बच्चे को देखा तो वह चार-पांच दिन का प्रतीत हुआ। इसके बावजूद महिला बच्चे को बॉटल से दूध पिला रही थी। महिला काफी जल्दबाजी में थी। इन आधारों पर एयरलाइंस कर्मियों को शंका हुई कि बच्चा महिला का नहीं है और उसे कहीं से चुराया गया है। 

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
एयरलाइंस कर्मियों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने चंदौली के मुगलसराय स्थित एक निजी हॉस्पिटल से 50 हजार रुपये में बच्चे को खरीदा है। मैसूर में रहने वाली उसकी देवरानी नि:संतान है। वह बच्चे को अपनी देवरानी को देने जा रही थी।

उधर, इस संबंध में डीसीपी गोमती जोन मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि बच्चा महिला का नहीं है। महिला और उसके साथी से पूछताछ कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। सामने आए तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नवजात शिशु रुद्रांश सिंह के जन्म प्रमाण पत्र पर 17 अगस्त, 2024 अंकित है। महिला द्वारा बताए गए डॉक्टर के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन फोन नहीं उठा, जिसके बाद एयरपोर्ट से फूलपुर पुलिस रात 10:45 बजे महिला व पुरुष व नवजात शिशु को लेकर दुल्हिपुर स्थिति हॉस्पिटल के लिए रवाना हो गई। डॉक्टर से संपर्क कर पूछताछ कर जानकारी लेने मे जुट गई है।

इस सम्बन्ध मे थाना प्रभारी फूलपुर प्रवीण सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट पर हिरासत मे ली गई महिला निधि सिंह पत्नी राजेश सूजाबाद कुष्ठ आश्रम पड़ाव और पुरुष अशोक कुमार पटेल अदलहाट मिर्जापुर का निवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed