फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman molested in AC coach of Marudhar Express accused escapes from police station in Varanasi

Varanasi News: मरुधर एक्सप्रेस में महिला से छेड़छाड़, थाने से भागा आरोपी; सीओ जीआरपी को सौंपी गई जांच

Wed, 04 Feb 2026 12:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 04 Feb 2026 12:34 PM IST
सार

Varanasi News: मरुधर एक्सप्रेस के एसी कोच में महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। इस दौरान युवक को जीआरपी के हवाले कर दिया गया। उधर, आरोपी थाने से भाग गया। 

विज्ञापन
Woman molested in AC coach of Marudhar Express accused escapes from police station in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

फोर्ट स्टेशन पर मंगलवार सुबह वाराणसी से जोधपुर जा रही मरुधर एक्सप्रेस के एसी कोच में हंगामा हो गया। महिला यात्री को छोड़ने आई बहन ने ट्रेन में सवार युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। महिला के साथ परिजन भी स्टेशन पर आए थे। महिला के भाई के विरोध पर युवक और उसके साथियों ने पिटाई कर दी। जानकारी पर आरपीएफ कर्मी पहुंचे। युवक को जीआरपी के हवाले कर दिया। थाने पर भी महिला यात्री के परिजन आ गए। इस बीच आरोपी युवक भाग निकला। इस पर पीड़िता के परिजनों ने नारेबाजी शुरू कर दी। जीआरपी कर्मियों ने उन्हें समझाकर शांत कराया। एक्स पर पोस्ट करने के बाद मामले की जांच सीओ जीआरपी को सौंपी गई है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; पुलिस कमिश्नर बोले: सड़क पर रस्सी के अंदर हों बराती, आतिशबाजी पर प्रतिबंध, लॉन के पास पार्किंग सबसे जरूरी
विज्ञापन


सुबह 8:30 बजे की है। थाना रकाबगंज के ईदगाह क्षेत्र की महिला को रिश्तेदारी में जोधपुर जाना था। उन्होंने मरुधर एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कराया था। उन्हें छोड़ने के लिए मूलरूप से अलीगढ़ की रहने वाली बहन, बहनोई, भाई भी स्टेशन पर आए थे। महिला ट्रेन के बी-1 कोच में बैठ गईं। आरोप है कि ट्रेन में 8-10 युवक सवार थे। उन्होंने महिला यात्री की बहन पर फब्तियां कसना शुरू कर दिया। पीड़िता के भाई ने देखा तो वह भी युवकों से मना करने लगे। इस पर युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। बहन ने शोर मचा दिया। यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर आरपीएफ के सिपाही आ गए। उन्होंने आरोपी युवक को पकड़ लिया। उसे फोर्ट जीआरपी को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो एक्स पर किया पोस्ट

महिला के परिजन का आरोप है कि वे तहरीर देने के लिए जीआरपी थाने पहुंचे। मगर दरोगा ने कार्रवाई का आश्वासन देकर टरका दिया। बाद में पकड़े गए युवक को भी छोड़ दिया। पता चलने पर वे फिर से थाने पहुंचे और हंगामा और नारेबाजी कर दी। थाने पर हंगामे के दौरान बनाया गया वीडियो एक्स पर भी पोस्ट किया गया। इसकी जानकारी पर अधिकारी हरकत में आ गए। घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

मिठाई बांटते समय महिला से लगी थी युवक की कोहनी

सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि मामले की पड़ताल की गई। पता चला कि आरोपी युवक और उसके साथी वाराणसी से आ रहे थे। ट्रेन में महिला आई उस समय एक युवक मिठाई बांट रहा था। उसकी कोहनी महिला से लग गई। इस पर विवाद होने लगा। उसने माफी मांग ली। मामले की जानकारी के लिए दोनों पक्षों को थाने लाए थे। नाम, पता और मोबाइल नंबर नोट करने के बाद युवक को जाने दिया गया था। महिला से तहरीर देने के लिए कहा है। वह तहरीर देकर नहीं गई थीं। थाने से भागने के आरोपों की जांच की जा रही है। किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही होगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed