फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman molested front of husband in monastery beaten for protesting case registered alleges misdeed magistrate

UP: मठ में पति के सामने महिला से छेड़खानी, विरोध पर पीटा, केस दर्ज; मजिस्ट्रेट के सामने दुष्कर्म की बात कही

Tue, 04 Nov 2025 05:34 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 04 Nov 2025 05:34 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में दंपती की तहरीर पर भेलूपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चार आरोपियों को मठ से हटा दिया गया है। दंपती पंजाब के लुधियाना से यहां आए थे। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Woman molested front of husband in monastery beaten for protesting case registered alleges misdeed magistrate
भेलूपुर थाने में दर्ज हुआ मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Crime News: पंजाब के लुधियाना से आए एक व्यक्ति सामने ही करपात्री धाम आश्रम में पत्नी के साथ छेड़खानी की गई। विरोध पर पीटा गया। तहरीर के आधार पर भेलूपुर थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मठ प्रशासन ने भी चारों आरोपियों को हटा दिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि पति के साथ 14 अक्तूबर वाराणसी आई थी और आश्रम में महाराज से मिलने पहुंच गई। मठ की दूसरी मंजिल पर मौजूद राहुल, राज, शुभम, शिवम, एक अज्ञात ने पति के सामने ही छेड़खानी और अश्लील हरकत की। 
विज्ञापन


पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने मिलकर पीट दिया। मुझे खींचकर दूसरे कमरे में ले गए और गलत व्यवहार किया। भेलूपुर थाने की पुलिस को 14 अक्तूबर को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपियों का शांति भंग में चालान करके खानापूर्ति कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट के सामने दुष्कर्म की बात कही
महिला का आरोप है कि पुलिस ने मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की है इसलिए अदालत में बयान दर्ज कराते समय मजिस्ट्रेट को दुष्कर्म का सच बताया है लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। न्याय के चक्कर में भटक रहे हैं। वाराणसी में ही किराये का कमरा लेकर पति-पत्नी रह रहे हैं।

महिला का पति आश्रम में गोशाला में काम करता था। चार महीने पहले उसे निकाल दिया गया था। मामले में 14 अक्तूबर को केस दर्ज कर आरोपियों का चालान किया गया था। महिला ने अदालत में दुष्कर्म की बात कही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - गौरव कुमार, एसीपी भेलूपुर

 

मारपीट का मामला सामने आया था। आरोपियों को आश्रम से हटा दिया गया है। दंपती परिचित हैं। आश्रम में दुष्कर्म को कोई मामला सामने नहीं आया था। - सर्वेश्वर महराज, करपात्री धाम आश्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed