{"_id":"67b73eaac8aac34e8b021209","slug":"woman-lay-down-on-railway-track-in-varanasi-policeman-ran-after-signalling-driver-to-stop-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की पटरी पर लेट गई महिला : चालक को रुकने का इशारा कर दाैड़ा पुलिसकर्मी, कलह के बाद उठाया था कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की पटरी पर लेट गई महिला : चालक को रुकने का इशारा कर दाैड़ा पुलिसकर्मी, कलह के बाद उठाया था कदम
Thu, 20 Feb 2025 08:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 20 Feb 2025 08:09 PM IST
सार
पुलिसकर्मी ने महिला से मोबाइल नंबर लेकर परिजनों को बुलवाया। मामला पारिवारिक कलह का निकला। पुलिस ने परिजनों को समझाकर महिला को उन्हें साैंप दिया।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर परिजनों से बातचीत करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सारनाथ रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की शाम एक महिला सामने से आ रहीं ट्रेन को देख पटरी पर लेट गई। उसी वक्त एक पुलिसकर्मी ने दाैड़कर महिला को पटरी से हटा लिया जिससे उसकी जन बच गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पहड़िया (सारनाथ) की पार्वती देवी (65) पारिवारिक कलह से तंग आकर सारनाथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आकर बैठ गई। इसी दाैरान करीब साढ़े पांच बजे वाराणसी सिटी से भटनी जाने वाली भटनी पैसेंजर ट्रेन आकर प्लेटफार्म नंबर एक पर रुक गई।
विज्ञापन
जब ट्रेन चली तभी महिला ने भी दाैड़कर पटरी पर लेट गई। वहीं राजकीय पुलिस में तैनात गोविंद सिंह ट्रेन के आगे डिब्बे में यात्रियों को बैठा कर खड़े थे। उनकी नजर महिला पर पड़ गई। पुलिसकर्मी ने तत्काल सिटी बजाकर ट्रेन चालक को गाड़ी रोकने का संकेत दिया।
विज्ञापन
दौड़ कर ट्रैक पर लेटी महिला को उठा दूसरी ओर लेते गए। इधर ट्रेन भी रुक गई। पुलिस ने फोन नंबर लेकर महिला के परिजनों को स्टेशन पर बुलाया। पति महेंद्र राम और पुत्र सोनू को समझा कर महिला को उन्हें साैंप दिया।