{"_id":"648615856f0c585c380b84b4","slug":"woman-forgot-purse-in-shop-soldiers-returned-it-varanasi-news-c-20-1-247604-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दुकान में पर्स भूल गई महिला, सिपाहियों ने लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दुकान में पर्स भूल गई महिला, सिपाहियों ने लौटाया
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस के दो सिपाहियों ने एक महिला का दुकान में छूटा उसका पर्स लौटाकर सहायता की। घोसी कोतवाली के बीबीपुर तालनरजा निवासी अनिता पत्नी पन्ने लाल किसी कार्य से घोसी नगर के मझवारा मोड़ गई थी। एक जूस की दुकान पर अपना पर्स भूलकर चली गई। इसमें सोने का टप्स, नथिया, चांदी की पायल संग 1140 रुपये थे। उसके दुकान से जाने के बाद दुकानदार की नजर पर्स पर पड़ी तो उसके पुलिस को सूचना दी।
कोतवाली के सिपाही दिग्विजय तथा रवि प्रजापति दुकान पर पहंुचे और पर्स लेकर उसकी जांच की। पर्स में मिले कागजात के आधार पर बीबीपुर तालनरजा के ग्राम प्रधान को सूचना दी। पता चला कि पर्स बीबीपुर तालनरजा निवासी अनिता का है। महिला को कोतवाली बुला कर पर्स लौटा दिया। पर्स पाने के बाद अनिता ने बताया कि पर्स खो जाने से वह बहुत दुखी थी। उसने पुलिस का आभार जताया।