फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   woman died many injured in auto turn people going to visit Vindhyachal bhadohi

विंध्याचल दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का आटो पलटा, एक महिला की मौत और छह घायल

Tue, 12 Nov 2019 11:07 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 12 Nov 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
woman died many injured in auto turn people going to visit Vindhyachal bhadohi
अस्पताल में भर्ती घायल महिला। - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक पूर्णिमा पर विंध्याचल दर्शन करने जा रहे मंगलवार को दर्शनार्थियों से भरा आटो पलट गया। इसमें एक महिला की मौत हो गई, तो वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक, भदोही के ज्ञानपुर में जिला मुख्यालय मोड़ पर यहा हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि दर्शन करने जा रहे दर्शनार्थियों का आटो, बाइक बचाने के प्रयास में पलट गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच सभी को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

घायल महिलाओं ने बताया कि सभी हर पूर्णिमा को विंध्याचल मंदिर में स्नान और दर्शन पूजन के लिए जाती हैं। मंगलवार को भी सभी दर्शन पूजन के लिए निकली थीं कि रास्ते में यह हादसा हो गया।

दुर्घटना में हंसादेवी(परउपुर), कमला देवी(50 वर्ष), प्रमिला सिंह(55) समेत छह महिलाएं घायल हो गईं। तो वहीं फुलगेना देवी(70) की जहां मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल चार महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed