फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   woman died from Captive vehicle

बंदी वाहन से महिला की मौत

Sun, 04 Dec 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 04 Dec 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
woman died from Captive vehicle
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
कैथी चौराहे के समीप शनिवार की शाम बंदियों को लेकर गाजीपुर जा रहे वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति पंकज यादव और अर्चना सड़क पर गिर पड़े। इतने में बंदी वाहन अर्चना (24) को कुचलता हुआ तेजी से निकल गया। अर्चना की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगाकर वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर आवागमन ठप कर दिया। लोग बंदी वाहन के चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य इंद्रसेन सिंह और कैथी के पूर्व प्रधान कन्हैया यादव ने समझाबुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। तब जाकर एक घंटे बाद आवागमन सामान्य हुआ। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। हादसे के दौरान बाइक सवार दंपति ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन


मुगलसराय (चंदौली) के मड़ईपुर निवासी पंकज यादव पत्नी अर्चना देवी के साथ बाइक से अपने ननिहाल गाजीपुर के सिंधौना क्षेत्र के कुशही जा रहे थे। शाम साढ़े पांच बजे के लगभग कैथी चौराहे के समीप पीछे से आ रहे बंदी वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी। पंकज और अर्चना सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान अर्चना को बंदी वाहन ने कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही पंकज के ननिहाल के लोग और आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और सड़क जाम कर दी। चौबेपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन की तस्दीक कराकर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed