{"_id":"66954ba5efa54cfdcb0ddf19","slug":"woman-died-falling-from-roof-in-varanasi-she-work-businessman-house-2024-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: छत से गिरकर महिला की मौत, कारोबारी के घर करती थी काम, मामला संदिग्ध; हो रही कुछ ऐसी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: छत से गिरकर महिला की मौत, कारोबारी के घर करती थी काम, मामला संदिग्ध; हो रही कुछ ऐसी चर्चा
Mon, 15 Jul 2024 09:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 15 Jul 2024 09:48 PM IST
सार
Varanasi News: महिला के मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंची जैतपुरा की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। महिला चौकाघाट स्थित संजय नगर अपार्टमेंट में एक कारोबारी के घर पर झाड़ू-पोछा का काम करती थी।
विज्ञापन
मौके पर मृत पड़ी महिला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जैतपुरा थाना क्षेत्र के चौकाघाट स्थित संजय नगर अपार्टमेंट में सोमवार दोपहर संदिग्ध हाल में चार मंजिला छत से गिरने से साड़ी व्यापारी के घर में काम करने वाली रेनू देवी (35) पत्नी सच्चे लाल गौड़ की मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले की सूचना पाकर जैतपुरा पुलिस और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की जांच पड़ताल में फ्लैट के छत पर साड़ी का एक गट्ठर, पर्स और महिला का चप्पल मिला। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचित कर मौके पर बुलाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौजूदा समय में साड़ी व्यापारी आदित्य मल्होत्रा अपने पोते का मुंडन कराने अपने पैत्रक गांव बरेली गए हैं। उनके फ्लैट में ताला लगा था। जिसकी चाभी रेनू के पास थी। घटना को लेकर संजय नगर अपार्टमेंट में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।
ढेलवरिया निवासी सच्चे लाल गौड़ की पत्नी रेनू लंबे समय से साड़ी कारोबारी आदित्य मल्होत्रा के घर साफ सफाई का काम कर रही थी। फ्लैट में रहने वालों ने बताया कि दोपहर 2:30 बजे रेनू चार मंजिल पर रहने वाले आदित्य मल्होत्रा के घर पहुंची थी।
चार बजे शाम के करीब उसकी लाश फ्लैट के पीछे पड़ी थी। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ जैतपुरा ने बताया कि फ्लैट के छत से महिला का पर्स, चप्पल और एक साड़ी का गट्ठर मिला है। जिसे कब्जे में ले लिया गया है।
पुलिस का कहना महिला चोरी करने के लिए चढ़ रही थी छत पर
एसओ जैतपुरा बृजेश मिश्रा का कहना है कि फिलहाल महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं प्रथम दृष्टि या माना जा रहा है कि महिला फ्लैट में पीछे के रास्ते चोरी करने के लिए चढ़ रही थी। इस दौरान वह गिर गई और उसकी मौत हो गई।
दूसरी ओर, पुलिस की ही कहानी में बताया जा रहा है कि चार मंजिला फ्लैट के छत से रेनू का पर्स, साड़ी का एक गट्ठर और चप्पल बरामद हुआ है। आश्चर्य करने वाली बात यह है कि यदि रेनू फ्लैट में पीछे के रास्ते से चढ़ रही थी तो उसका पर्स, चप्पल और साड़ी का गट्ठर छत पर कैसे पहुंचा?
साथ ही चार मंजिला से गिरने के बावजूद भी उसके शरीर के किसी हिस्से से खून नहीं निकल रहा था। फिलहाल पुलिस के पास इन सवालों का जवाब नहीं है।