{"_id":"66432063c717104feb01e09d","slug":"woman-cheated-8-5-lakh-rupees-on-pretext-franchise-in-judeo-company-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जूडियो कंपनी में फ्रेंचाइजी के बहाने महिला से साढ़े आठ लाख की ठगी, पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जूडियो कंपनी में फ्रेंचाइजी के बहाने महिला से साढ़े आठ लाख की ठगी, पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा
Tue, 14 May 2024 01:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 14 May 2024 01:57 PM IST
सार
Varanasi News: साइबर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। साइबर अपराधी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर जूडियो कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर महिला से साइबर जालसाजों ने साढ़े आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पीड़िता ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
महमूरगंज निवासी सुभाष कुमार की पत्नी जसबीर कौर के अनुसार आनलाइन विज्ञापन देखकर जूडियो कंपनी में फ्रेंचाइजी लेने के लिए आवेदन किया। चार माह बाद मनोज नामक व्यक्ति ने फोन किया और फ्रेंचाइजी दिलाने संबंधित ऑनलाइन फार्म भरवाया। इसके बाद निपुन मित्तल नाम बताने वाले व्यक्ति ने बातचीत शुरू की। 26 फरवरी 2024 के बाद से कई बार फोटो और वीडियो मेल से मंगवाया गया।
विज्ञापन
20 फरवरी को कंपनी की तरफ से मेल आया और पंजीकरण फीस जमा करने के लिए एकाउंट नंबर भेजा गया। एक मार्च को जौनपुर के बॉब बैंक से महाराष्ट्रा बैंक मुंबई के खाते में 2,65,500 रुपये आरटीजीएस किया गया। कुछ दिन बाद फिर एकाउंट विवरण आया और 13 मार्च को जौनपुर स्थित बैंक आफ बड़ौदा के नईगंज ब्रांच से फिर 5,90,000 रुपये उनके बताए हुए खाते में भेजा गया।
विज्ञापन
दोबारा एक व्यक्ति ने फोन किया और कहा कि लाइसेंस फीस भर दीजिए, बैनर होर्डिंग लेकर आना है। 5 अप्रैल तक हीलाहवाली हुई। इसके बाद से बातचीत बंद हो गई। कुल 8,55,500 रुपये की ठगी हुई है।